Google Analytics Meta Pixel जनशताब्दी एक्सप्रेस में ताली बजाने वालों के लिए बजीं तालियां - Ekhabri.com

जनशताब्दी एक्सप्रेस में ताली बजाने वालों के लिए बजीं तालियां

ट्रेन की बोगियों में जब किन्न्ररों का समूह ताली बजाते सामने आता है तो लोग उसे व्यंग्य भरी नजरों से देखते हैं। कई बार लोग हंसी-ठिठोली भी कर देते हैं। सोमवार शाम हावडा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में कुछ ऐसा हुआ कि ताली बजाने वाली मंगलामुखियों के लिए तालियां बज उठीं। इस दौरान किन्‍नरों की टोली ने ट्रेन की महिला यात्रियों को भी मानवता का आईना दिखाया। इन्होंने ट्रेन में एक महिला का प्रसव कराया, जिसके बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों की आंखें खुशी के आंसूओं से भर गई।

 

सोमवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस की डी-पांच बोगी में एक महिला यात्रा कर रही थी। जसीडीह से ट्रेन चलते ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला ने डिब्बे में बैठीं अन्य महिला सहयात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। यह देख ट्रेन में ताली बजाकर पैसा मांग रहीं किन्‍नरों ने तुरंत प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को सहारा दिया और बाथरूम में ले जाकर प्रसव कराया। इसके बाद बच्चे को पोछने से लेकर अन्य सभी कार्य किए। इस दौरान किन्‍नरों ने महिला को आर्थिक सहयोग देने की भी पेशकश की, जिसे विनम्रता से हाथ जोड़कर मना कर दिया। किन्‍नरों ने नवजात को चिकित्सक बनने का आशीर्वाद दिया।

 

 

महिला अकेले यात्रा कर रही थी। आसपास के पुरुष यात्रियों ने भी महिला की मदद की। अपने-अपने पास मौजूद गर्म कपड़े नवजात को दे दिए। कई लोगों ने इस लम्हे को मोबाइल फोन में कैद कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी किया। बताया जाता है कि वह महिला हावड़ा से लखीसराय जा रही थी। वहां से उतरकर उसे शेखपुरा जाना था। वह शेखपुरा जिले की ही रहने वाली बताई गई है। मदद पहुंचाने वाली किन्‍नरों की टोली में झाझा के सुमन नायक की शिष्याएं थीं। टोली में शामिल एक किन्‍नर ने अपना नाम आंचल किन्‍नर बताया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...