Google Analytics Meta Pixel पुलवामा हमले की बरसी पर सेना ने जारी किया झकझोरने वाला वीडियो - Ekhabri.com

पुलवामा हमले की बरसी पर सेना ने जारी किया झकझोरने वाला वीडियो

नई दिल्ली। १४ फरवरी का दिन भारतीय सेना के लिए काले दिन से कम नहीं है। इस दिन आतंकी हमले में ४० से ज्यादा वीर जवान शहीद हो गए थे। इसी को लेकर भारतीय सेना ने पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर एक ऐसा वीडियो जारी किया है जो किसी को भी झकझोर कर रख देगा। चिनार कॉप्र्स के ट्विटर से जारी किया गया यह वीडियो आपको पूरी घटना और उसके बाद भारत सरकार के उठाए कदमों के बारे में बताता है। वीडियो की शुरुआत में बताया गया है कि कैसे सीआरपीएफ बटालियन की बसों को निशाना बनाने वाले आंतकी आदिल अहमद डार की उम्र केवल 20 साल थी। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
-14 फरवरी, 2019 को हुआ था आत्मघाती हमला
वीडियो में बताया गया है कि आतंकी ने अपने घर से 10 किलोमीटर की दूरी पर बने हाइवे पर सीआरपीएफ की बसों को विस्फोटकों से भरी कार के जरिए निशाना बनाया। इस घटना में 40 जवान शहीद हो गए थे और 70 जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया था, उसके साथ व्यापार बंद कर दिया और कूटनीतिक मोर्चे पर उसकी घेरेबंदी की जाने लगी।
वीडियो के आखिर में लिखे हैं दो शेर
बिठाकर पास बच्चों को जो कल किस्से सुनाता था,
उसे किस्सा बनाने को, क्या जायज ये धमाका था?
पहुंचा घर जो उसके था वो ताबूत था खाली,
उठा जो उसकी चौखट से बहुत भारी जनाजा था।
-गृह मंत्री ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी है। गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, भारत उनके असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
-रक्षा मंत्री ने सीआरपीएफ के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2019 पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, भारत राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
वीर सैनिकों को नमन: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा के शहीदों को नमन किया है। उन्होंने कहा, पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों को नमन। देश आपका ऋणी है।
बेटे की शहादत पर गर्व है
पंजाब के रूपानगर के रहने वाले सीआरपीएफ कांस्टेबल कुलविंदर सिंह के माता-पिता ने कहा, उसने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। हमें अपने बेटे पर बहुत गर्व है। सिंह 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...