देश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। रोजाना कोरोना संक्रमितों और मौतों की संख्या में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। लेकिन इस बीच कुछ राज्यों पर आंकड़ें छुपाने या कम दिखाने के भी आरोप लग रहे हैं। इस बीच, कोरोना से त्रस्त तमिलनाडु से आयी एक खबर ने सभी को सकते में डाल दिया है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 200 शवों को लेकर संदेह के हालात बन गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इन सबकी मौत कोरोना से हुई है। लेकिन राज्य सरकार की लिस्ट में इनके नाम नहीं है। अब सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि तमिलनाडु सरकार ने कोरोना से हुई मौतों का ऑडिट करने के आदेश दे दिए हैं।
अधिकारी ने बताया कि ऑडिट करने का आदेश तब दिया गया जब हमने पाया कि कोविड-19 से हुई मौतों का आंकड़ा राज्य के अधिकारिक आंकड़ों में जोड़ा ही नहीं गया। उनके मुताबिक, यह अनुमान नगर निगम के रिकार्ड के प्रारंभिक रिपोर्ट पर है। इंडियन एक्सप्रेस ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि स्टाफ की कमी के चलते डेटा ठीक से अपडेट नहीं हुए हैं।
बता दें कि स्वास्थ्य सचिव बिला राजेश ने कहा कि इस सिलसिले में जांच के लिए 9 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा, ‘हमें मौत का डेटा छिपाना नहीं है। हम ऐसा नहीं कर सकते। हम सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों से रिपोर्ट लेकर हर रोज कोरोना से हो रही मौत का सही-सही आंकड़ा दे रहे हैं। अब जबकि हमें शिकायत मिली है कि 200 शवों को लेकर सही-सही जानकारी नहीं दी गई है। हमने कमेटी बनाकर जांच के आदेश दे दिए हैं।
बता दें कि तमिलनाडु में बुधवार शाम तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 326 पहुंच गया है। इसमें 260 मौतें अकेले चेन्नई शहर में हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 36,841 हो गई है, जिसमें से 17,179 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। 19,333 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को करीब 2.8 लाख हो गई, जिसमें से एक-तिहाई मामले जून के माह के महज दस दिनों में सामने आये हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...