Google Analytics Meta Pixel मुंह से पस निकालकर घुटनों का दर्द भगाने का दावा करने वाला गिरफ्तार, रायपुर की महिला से ठगे थे 2 लाख रुपए - Ekhabri.com

मुंह से पस निकालकर घुटनों का दर्द भगाने का दावा करने वाला गिरफ्तार, रायपुर की महिला से ठगे थे 2 लाख रुपए

रायपुर। शहर की महिलाओं और बुजुर्गों को ठगने वाला शातिर अब पुलिस की गिरफ्त में है। तीन अलग-अलग थानों में जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज थी, उस ठग डॉक्टर को पुलिस ने महाराष्ट्र के अकोला से गिरफ्तार कर लिया। इस ठग का नाम उस्मान अली है। लोगों से ये खुद का नाम डॉ. रहमान बताता था। इधर-उधर घूमकर जड़ी बूटी बेचने का धंधा करता था और अपना अस्पताल मुंबई में होने का दावा करता था। लोगों के घुटने पर चिलम लगाकर मुंह से दर्द खींचने का दिखावा करता था। कुछ क्रीम, मलहम घुटनों पर मलकर लाखों रुपए ले लिया करता था।
-पूरा नेटवर्क था लोगों को झांसे में लेने के लिए
रायपुर के कोटा में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका शीतला सिंह ने सबसे पहले अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें करीब 13 साल से आर्थराटिस की बीमारी है। कई तरह के इलाज के बाद भी उनकी बीमारी ठीक नहीं हुई। उनका एक बेटा कर्नल अजित सिंह जो सेना मे पंजाब मे पदस्थ है और एक बेटी डॉ. नीतू ठाकुर अपने परिवार के साथ नासिक में रहती है।
कर्नल अजित ने घर वालों की देखभाल के लिए एक कर्मचारी महेन्द्र सिंह राठौर को रायपुर भेजा था जो उनके साथ ही रहता था। शीतला सिंह के पति एसवाय सिंह जिनकी उम्र 81 साल है। उन्हें भी शुगर की बीमारी है। इसलिए घर के सामान खरीदने के लिए अक्सर वे ही बाहर जाती थीं। 9 दिसंबर को वे महेंद्र के साथ अनूप मेडिकल स्टोर्स कोतवाली थाने के पास गईं। वहीं पर महेंद्र किसी व्यक्ति से बात कर रहा था पूछने पर उसने अपना राहुल बताया। वो महेंद्र से जान चुका था कि महिला को घुटनों में तकलीफ है। राहुल असल में ठग डॉ. रहमान का साथी था। उसने महिला से कहा कि मुंबई के डॉ. रहमान को वो जानता है। बातों-बातों में डॉ रहमान से मीटिंग फिक्स हो गई।
-शहर के तीन थानों में केस
11 दिसंबर डॉ. रहमान महिला के घर आया। जांच करने के बाद उसने कहा कि उनके दोनों घुटनों को ठीक कर सकता है लेकिन फीस ज्यादा लगेगी। उसने महिला के पैर में चिलम फंसाई और मुंह से पस निकाला। ये रहमान की ट्रिक थी। महिला के पैर पर उसने क्रीम वगैरह लगाई और फीस के तौर पर उसने 2.45 लाख रुपए मांगे। 2.20 लाख बात तय हुई। महिला ने रुपए भी दे दिए। कुछ दिनों बाद फिर तेज दर्द हुआ। अब फर्जी डॉक्टर ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। ऐसा ही रायपुर के खम्हारडीह इलाके में रहने वाले एक और शख्स के साथ हुआ। उससे ठग ने 85 हजार लिए। आमानाका के रहने वाले भूपेंदर सिंह भी डॉ. रहमान के झांसे में आ गए और 50 हजार रुपए गंवा बैठे।
-ऐसे आया पकड़ में
मामले की जांच कर रही थाने और साइबर सेल की टीम ने उन सभी नंबरों को खंगाला जिससे पहली शिकायत करने वाली महिला शीतला को फोन आते थे। इसके बाद मेडिकल स्टोर, घर के आसपास सभी जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कई दिनों की जांच के बाद यह तय हो गया कि आरोपी रायपुर से बाहर का रहने वाला है। मोबाइल नंबर से ही पता चला कि वो महाराष्ट्र के अकोला में घूम रहा है। पुलिस अफसरों की टीम एक हफ्ते तक वहां रही। लगातार जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला कि डॉ. रहमान बनकर लोगों से मिलने वाले का असली नाम उस्मान अली है। उसका घर राजस्थान के बूंदी में है। फर्जीवाड़ा करने के कुछ दिन पहले वो रायपुर के बेरला रोड किनारे अपने परिवार के साथ तंबू में रह रहा था। घूम-घूमकर जड़ी-बूटी बेचता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात शीतला से हुई, जिससे उसने लाखों की ठगी की। उसके पास से 1.90 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...