हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने कांग्रेस को फिर मायूस किया। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद जीत की आस लगाए बैठी देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को झटका लगा। ऐसे में INDIA गठबंधन वाले कांग्रेस के साथी दल भी अब आंखे दिखाने लगे हैं। उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना (यूबीटी), अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस की आलोचना की है। इन पार्टियों ने कांग्रेस की हार के लिए अति आत्मविश्वास, अहंकार और अधिकारवाद को मुख्य कारण बताया है। वहीं उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की अगुआई वाली समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। हालांकि पार्टी ने 10 सीटों में से 6 पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, लेकिन इनमें 2 सीटें वो भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारना चाहती थी। कांग्रेस ने सपा से मांग की थी कि उसे उन दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने हैं, जहां पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। सपा ने कांग्रेस की इस मांग को खारिज करते हुए फूलपुर और मझवां सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए।
वहीं, उद्धव सेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में चुनावी राज्य महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी गई है कि वे हरियाणा में कांग्रेस की हार से सीख लें, जो “राज्य नेतृत्व के अति आत्मविश्वास और अहंकार” के कारण हुई। इसमें कहा गया, “मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी यही हुआ। पार्टी के भीतर आंतरिक मुद्दे हावी रहे, जिसके कारण पार्टी दोनों राज्यों में हार गई।” सामना में कहा गया, “कांग्रेस ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी और अन्य सहयोगियों को दूर रखा और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। वह जम्मू-कश्मीर में इसलिए जीती क्योंकि एनसी के साथ गठबंधन किया था।”
हरियाणा में कांग्रेस की मनोबल तोड़ने वाली हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने कहा, “अहंकार, अधिकार और क्षेत्रीय दलों को नीची नजर से देखना विनाश का कारण है।” उन्होंने ट्वीट किया, “यह रवैया चुनावी हार की ओर ले जाता है। अगर हमें लगता है कि हम जीत रहे हैं, तो हम किसी क्षेत्रीय पार्टी को जगह नहीं देंगे, लेकिन जिन राज्यों में हम पीछे हैं, वहां क्षेत्रीय पार्टियों को हमें जगह देनी चाहिए।”
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाया है और कहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों से मिली सबसे बड़ी सीख यह है कि किसी को कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस साथ में थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...