Google Analytics Meta Pixel कोरोना से लडऩे ऑटोमेटिक सिस्टम-मास्क न पहनने पर गेट लॉक, बॉडी टैम्प्रेचर ज्यादा होने पर बजेगा अलार्म - Ekhabri.com

कोरोना से लडऩे ऑटोमेटिक सिस्टम–मास्क न पहनने पर गेट लॉक, बॉडी टैम्प्रेचर ज्यादा होने पर बजेगा अलार्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ कॉन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के स्पेशन कोविड ड्राइव के तहत ट्रिपलआईटी दो प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। पहला प्रोजेक्ट वीडियो कैमरा के जरिए ऑटोमेटिक मास्क ऑडेंटिफिकेशन सिस्टम, वार्निंग और ऑटोमेटिक अडेंटेस सिस्टम बनाना है। वहीं, दूसरा प्रोजेक्ट कैमरे के जरिए बॉडी टैम्प्रेचर डिटेक्ट करने का सिस्टम तैयार करना है। दोनों प्रोजेक्ट 1 साल के भीतर पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। ये प्रोजेक्ट सीएस डिपार्टमेंट के डॉ मुनेंद्र ओझा, डॉ विवेक तिवारी और इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट के एस. विशाल त्रिपाठी व डॉ मनोज मजूमदार संभालेंगे।
पहला प्रोजेक्ट
इसके तहत वीडियो कैमरा की मदद से ऐसा सिस्टम बनाना है जिससे ये पता लगाया जा सके कि व्यक्ति ने मास्क पहना है या नहीं। गेट में एंट्री करते समय ही कैमरा यह चेक कर लेगा कि आपने मास्क पहना है या नहीं। यदि आपने मास्क नहीं पहना होगा तो गेट ओपन ही नहीं होगा और अलार्म बजने लगेगा। वहीं, फेस डिटेक्शन के जरिए गेट पर ही कर्मचारी की अटेंडेंस ऑटोमेटिक लग जाएगी। अटेंडेंस के लिए पंचिंग मशीन में थंब इम्प्रेशन नहीं देना होगा। पंचिंग मशीन में एक ही जगह पर सभी के छूने से वायरस के संक्रमण का खतरा भी होता है, नया सिस्टम बन जाने से इस खतरे से भी बचा जा सकेगा।
दूसरा प्रोजेक्ट
इसके तहत इंफ्रारेड सेंसर और कम्प्यूटर विजन के जरिए बॉडी टैम्प्रेचर डिटेक्शन सिस्टम डेवलप किया जाएगा। बॉडी टेम्प्रेचर मेजर कर ये पता लगाया जा सकेगा कि व्यक्ति को बुखार है या नहीं। इससे एक ही समय में कई लोगों का बॉडी टैम्प्रेचर नापा जा सकेगा। कोरोना संक्रमण की वजह से इन दिनों हर ऑफिस में एक व्यक्ति को थर्मल स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। नया सिस्टम बनने से ये काम ऑटोमेटिक मशीन से किया जा सकेगा।
डॉ. रुहुल को स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने टॉप 2 प्रतिशत साइंटिस्ट में किया शामिल
ट्रिपल आईटी के सीएसई डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रुहुल अमिन को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से टॉप 2 प्रतिशत साइंटिस्ट की लिस्ट में शामिल किया गया है। रिसर्च प्रोफाइल को देखते हुए उन्हें इस लिस्ट में शामिल किया गया हैं। डॉ. रुहुल 2014 से नेटवर्क सिक्योरिटी, ब्लॉक चैन, क्रिप्टोग्राफी जैसे डोमेन पर रिसर्च कर रहे हैं। अब तक इन सबजेक्ट से रिलेटेड उनके 70 से ज्यादा रिसर्च पेपर पब्लिश हो चुके हैं। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी अटैक प्रोटेक्शन मैकेनिज्म भी बनाया है। इसे क्रिप्टोग्राफी की मदद से बनाया गया है, जिससे साइबर अटैक, वायरस प्रॉब्लम, मालवेयर एनालिसिस जैसी प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। आईआईटी धनबाद से पीएचडी करने के बाद 2017 से वे ट्रिपलआईटी नया रायपुर में कार्यरत हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...