Google Analytics Meta Pixel केला तना रेशा उत्पादन इकाई एवं दाल प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण - Ekhabri.com

केला तना रेशा उत्पादन इकाई एवं दाल प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण

कृषि मंत्री द्वारा गौठान मेला सह कृषक संगोष्ठी के अंतर्गत
बेमेतरा। मंगलवार को कृषि मंत्री द्वारा गौठान मेला सह कृषक संगोष्ठी के अंतर्गत केला तना रेशा उत्पादन इकाई एवं दाल प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गौठान मेला सह कृषक संगोष्ठी एवं केला तना रेशा उत्पादन इकाई गौठान ग्राम, राखी व दाल प्रसंस्करण इकाई गौठान ग्राम, भैसामुड़ा का लोकार्पण कल रविन्द्र चौबे मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, कृषि विकास एवं कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एस.एस.सेंगर कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (छ.ग.), डॉ. आर.के.बाजपेयी, निदेशक विस्तार सेवायें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (छ.ग.),लीना कमलेश मंडावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा, दिनेश वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत-साजा, जानकी प्रहलाद वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत महीदही (भैंसामुड़ा), ईश्वरी चौबे सरपंच ग्राम पंचायत, राखी, प्रकाश चौबे पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत राखी, गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, सम्माननीय कृषक बंधु एवं महिलागण तथा मिडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बेमेतरा जिले में 1029 हेक्टेयर में की जा रही केले की खेती
डॉ. रंजीत सिंह राजपूत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा ने बताया कि जिला-बेमेतरा में केले की खेती 1029 हेक्टेयर में की जा रही है। केला कटाई उपरांत केला तना का उपयोग केला रेशा, केला जल एवं केला पल्प निष्कासन हेतु गौठान ग्राम राखी की दो महिला स्वसहायता समूह को जोड़कर एक फार्मर्स इंकम ग्रुप का निर्माण किसान उत्पादक संगठन-उन्नति किसान उत्पादक सहकारी समिति, मार्यादित साजा के द्वारा केवीके के तकनीकी मार्गदर्शन में किया गया है। उन्नति किसान उत्पादक सहकारी समिति, मार्यादित साजा के द्वारा महिला एफआईजी को रुपए 5 लाख की परिचक्रीय राशि प्रदान की जा रही है। केला तना की निरंतर पूर्ति किसान उत्पादक संगठन द्वारा केला उत्पादक कृषकों से संपर्क कर कराया जा रहा है। केला तना रेशा प्रतिदिन 50-60 कि.ग्रा. निकाला जा सकता है, साथ ही साथ 1000 लिटर केला तना जल एवं 50-60 कि.ग्रा. केला पल्प निकाला जा सकता है। केला तना रेशा की आपूर्ति खादी ग्रामोद्योग, हथकर्घा विभाग, बुनकर समिति, गुजरात, पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों की विभिन्न कम्पनियों को किया जायेगा।
गुजरात की कंपनी ने केला तना रेशा के नमूने की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर का सर्वश्रेष्ठ बताया
गुजरात की एक कंपनी अल्ट मेट प्रा.लि. के द्वारा केला तना रेशा के नमूने की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर का सर्वश्रेष्ठ केला तना रेशा बताया गया है। आशा है कि शीघ्र ही केला तना रेशा आपूर्ति के लिए अल्टमेट प्रा.लि. का करार हो जाएगा। डॉ. जितेन्द्र कुमार जोशी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के द्वारा बताया गया कि उच्च गुणवत्ता का केला तना जल उर्वरक एवं केला तना रेशा से हैण्ड मेड पेपर बनाने का कार्य शीघ्र ही जिला प्रशासन बेमेतरा के सहयोग से प्रारंभ किया जा रहा है। हेड मेड पेपर मशीन द्वारा फाईल कवर, कैलेण्डर, डायरी, विजिटिंग कार्ड, शादी कार्ड, सामान्य पेपर इत्यादि बनाने का कार्य किया जायेगा। केला जल से उच्च गुणवत्ता का तरल उर्वरक के निर्माण हेतु पेटेन्ट के लाईसेन्स के लिए नवसारी एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी से अनुबंध की प्रक्रिया जारी है। स्थापित केला तना रेशा उत्पादन इकाई से प्रतिमाह अनुमानित एक से डेढ़ लाख का शुद्ध आय प्राप्त किया जा सकेगा। केला तना रेशा उत्पादन इकाई से 10 से 12 महिलाओं एवं युवाओं को वर्षभर रोेजगार प्राप्त होगा।
बेमेतरा में लगभग 4000 हेक्टेयर अरहर, 65000 हेक्टेयर चना, 3000 हेक्टेयर मसूर एवं 25,000 हेक्टेयर तिवड़ा की खेती
तोषण कुमार ठाकुर, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा ने बताया कि जिला-बेमतरा में लगभग 4000 हेक्टेयर अरहर, 65000 हेक्टेयर चना, 3000 हेक्टेयर मसूर एवं 25,000 हेक्टेयर तिवड़ा की खेती होती है। कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा द्वारा जिला प्रशासन के वित्तीय सहयोग से दाल प्रसंस्करण इकाई की स्थापना गौठान ग्राम महीदही (भैंसामुड़ा) में की गई है। दाल मिल की क्षमता 10-15 क्विंटल प्रतिदिन की है। उन्नति कृषक उत्पादक सहकारी समिति, मर्यादित साजा (किसान उत्पादक संगठन), के कृषकों के माध्यम से अरहर, चना, मसूर, तिवड़ा का संग्रहण कर दाल निष्कासन कार्य किया जा रहा है। अभी तक किसान उत्पादक संगठन द्वारा 20 क्ंिवटल दाल की आपूर्ति विभिन्न सरकारी संस्थाओं जैसे-उप जेल बेमेतरा, आंगनबाड़ी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, साजा को की गई है। प्रतिमाह 250-300 क्विंटल दाल जिला प्रशासन, बेमेतरा के मार्गदर्शन में मध्यान्ह भोजन में आपूर्ति किए जाने की कार्ययोजना है। दाल प्रसंस्करण के साथ चुनी एवं भूसी भी पशुपालक कृषकों को उचित दर पर प्रदाय किया जा रहा है।
दाल प्रसंस्करण इकाई से प्रतिमाह 200-250 क्विंटल दाल का उत्पादन
दाल प्रसंस्करण इकाई से प्रतिमाह 200-250 क्विंटल दाल का उत्पादन किया जाएगा। दाल प्रसंस्करण इकाई में इस कार्य हेतु 5 से 6 युवाओं को वर्षभर रोजगार प्राप्त होगा साथ ही साथ दाल विक्रय कर एफपीओ को प्रतिमाह 1.5 से 2 लाख रुपए की शुद्ध आमदनी प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त साजा के दलहन उत्पादक कृषकों को उनके साबूत दाल हेतु उचित दर पर स्थायी बाजार उपलब्ध होगा। उन्नति कृषक उत्पादक सहकारी समिति, मर्यादित साजा में वर्तमान के 300 से अधिक पंजीकृत कृषक सदस्य है। लोकार्पण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के डॉ. एकता ताम्रकार, डॉ. हेमन्त साहू, शिवकुमार सिन्हा, पलाश चौबे, पंचूराम यादव, स्पर्श पटेल, राजेश पाठक, कमलेश्वर बघेल, मिलाप वर्मा, दिलीप पाठक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...