Google Analytics Meta Pixel खराब इलेक्ट्रानिक डिवाइस कबाड़ी को बेचते हुए रहे सावधान, हो सकता है नुकसान - Ekhabri.com

खराब इलेक्ट्रानिक डिवाइस कबाड़ी को बेचते हुए रहे सावधान, हो सकता है नुकसान

यदि आप अपना मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटाप या टैबलेट या अन्य खराब डिवाइस कबाड़ी को बेच रहे हैं तो सावधान रहें। कबाड़ी को बेचा हुआ सामान आपका नुकसान करा सकता है। इलेक्ट्रानिक स्क्रैप को कबाड़ी अवैध रूप से चीन भेज रहे हैं। ऐसे में आपकी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के डाटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। गाजियाबाद की लोनी पुलिस व क्राइम ब्रांच को मोबाइल टावरों से माडम व नेटवर्क कार्ड चोरी कर चीन को भेजने वाले गिरोह के सदस्यों से इस संबंध में अहम जानकारियां मिली हैं। नेटवर्क कार्ड व माडम के साथ अन्य स्क्रैप भी चीन को भेजा जा रहा है। हालांकि माडम व नेटवर्क कार्ड में किसी प्रकार का डाटा सुरक्षित नहीं होता लेकिन हार्ड डिस्क का डाटा इस्तेमाल कर नुकसान पहुंचाया जा सकता है।


अमूमन लोग लैपटाप, मोबाइल, कंप्यूटर व टैबलेट समेत अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस खराब होने के बाद या तो कूड़े में फेंक देते हैं या कबाड़ी को बेच देते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इन डिवाइस में डाटा सेव रहता है। इसमें फोन नंबर, बैंक खातों की जानकारी, पासवर्ड, फोटो, वीडियो, तमाम प्रकार के लिक, फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप आइडी समेत अन्य सोशल साइट्स की आइडी और विभिन्न् एप भी सेव होती हैं। यदि कोई व्यक्ति इनका इस्तेमाल करना चाहे तो आसानी से कर सकता है।

File photo, PC: roadrunner


सरकारी विभागों के पास स्क्रैप हुई इलेक्ट्रानिक डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए नीति है। डिवाइस के खराब होने के बाद सरकारी विभाग इसे अपने पास सुरक्षित रखते हैं। वह इसे कबाड़ियों को नहीं बेचते। लेकिन आमजन को इस संबंध में जागरूक होने की जरूरत है।
इलेक्ट्रानिक डिवाइस बेचते समय बरतें ये सावधानी

– मोबाइल फोन, लैपटाप, कंप्यूटर व टैबलेट खराब होने के बाद प्रयास करें कि इसे अपने पास ही सुरक्षित रखें और इन्हें बेचने से बचें।

Read Also  सेना में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए राह खुली


– मोबाइल फोन तो किसी भी सूरत में कबाड़ी या अन्य किसी व्यक्ति को न बेचें, यदि बेचना भी पड़ रहा है तो इसे फारमेट कर दें।


– सीपीयू बेचते समय इसकी हार्ड डिस्क को या तो तोड़ दें या इसमें कई जगह सुराख कर दें, इससे इसका डाटा नष्ट हो जाता है।


– हो सके तो लैपटाप या कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, रैम व मदर बोर्ड निकाल कर अपने पास ही रख लें।


– यदि बेच रहे हैं तो मदर बोर्ड को तोड़कर इसके कई टुकड़े कर दें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *