नई दिल्ली में भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल बंटवारे को लेकर आयोजित बैठक के बीच एक पाकिस्तानी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि गतिरोध समाप्त करने के लिए दोनों देश् पर्दे के पीछे बातचीत कर रहे हैैं। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्षों से तनावपूर्ण रहे दोनों देशों के संबंध अगस्त 2019 में भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद काफी खराब हो गए हैैं। दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में कड़वाहट पैदा हो गई, द्विपक्षीय कारोबार स्थगित है और रचनात्मक वार्ताएं भी नहीं हो रही हैैं। हालांकि, प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के कार्यभार संभालने से पहले ही दोनों देशों में पर्दे के पीछे वार्ता की शुरुआत हो चुकी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि संपर्कों की वजह से फरवरी 2021 में युद्धविराम समझौते का नवीकरण हुआ और तब से इसके उल्लंघन की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है। हालांकि, यह प्रक्रिया दोनों देशों के बीच वार्ता की बहाली में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभा सकी। पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद दोनों देश आधिकारिक वार्ता के लिए रास्ता तलाशने में जुट गए हैैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘इसे बैक चैनल, ट्रैक-2 या पर्दे के पीछे की वार्ता कहना उचित होगा। मैैं सिर्फ इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि दोनों देशों के संबंधित लोग संपर्क में हैं।”
एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पाकिस्तान की गठबंधन सरकार के एक वरिष्ठ सदस्य के हवाले से कहा, ‘हमारी नीति स्पष्ट है। हम भारत समेत सभी देशों के साथ बातचीत व मेलजोल रखना चाहते हैैं।”
सूत्रों ने भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू करने की इस कवायद के लिए अमेरिका व ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देशों की सिफारिशों को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि भारत पहले व्यापारिक संबंध बहाल करने में दिलचस्पी रखता है। शीर्ष तीन गेहूं उत्पादक देशों में शुमार भारत संकटग्रस्त पाकिस्तान को गेहूं निर्यात की इच्छा रखता है। पाकिस्तान के लिए भी यह प्रस्ताव हितकर होगा, क्योंकि उसके लिए भारत से गेहूं खरीदना व उसकी ढुलाई करना अपेक्षाकृत किफायती होगा। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारी द्विपक्षीय संबंधों के स्थगित होने का हवाला देते हुए इसकी संभावनाओं से इन्कार करते हैैं। पाकिस्तान फिलहाल 20 लाख टन गेहूं की खरीद के लिए रूस से वार्ता कर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...