Google Analytics Meta Pixel ऑक्सीजन सप्ला्ई करने वाले भिलाई स्टील प्लांट में संकट टला, यह है मामला - Ekhabri.com

ऑक्सीजन सप्ला्ई करने वाले भिलाई स्टील प्लांट में संकट टला, यह है मामला

छत्‍तीसगढ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्‍टील प्‍लांट से देशभर में ऑक्‍सीजन सप्‍लाई होता है। कोरोना महामारी के दौर में जब देश को ऑक्‍सीजन की जरूरत है, ठीक उसी समय भिलाई स्‍टील प्‍लांट पर संकट के बादल मंडराने लगे। दरअसल गत दिनों कुछ कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद कंट्रोल रूम के अंदर घुसकर स्टीम टर्बो जनरेटर चार ईकाई का पूरा ऑपरेशन जबरन बंद कर दिया था, लेकिन समय रहते उचित कदम उठा लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जब पूरे देश में कोरोना संकट चल रहा ऑक्सीजन की पूरे देश से मांग आ रही है। अस्पतालों में मरीज तड़प रहे है। ऐसे वक्त में लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने की कोशिश किया जाना बेहद शर्मनाक है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र ने इन कार्मिकों पर विभागीय कार्रवाई करने के साथ ही इन पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस में भी शिकायत की है,  जिससे कोविड मरीजों की सुरक्षा से लेकर संयंत्र के अन्य कार्मिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

भिलाई इस्पात संयंत्र कोरोना संक्रमितों के लिए रोजाना 265 टन मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहा है। ऐसे समय में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद टूल डाउन कर आंदोलन करने वाले कर्मचारि‍यों के खिलाफ प्रबंधन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।

प्रबंधन के अनुसार, कुछ कार्मिकों ने एसटीजी 4 के कंट्रोल रूम के अंदर घुसकर स्टीम टर्बो जनरेटर 4 ईकाई का पूरा ऑपरेशन जबरन बंद कर दिया था। बॉयलर प्रेशर बढ़ जाने की वजह से स्टीम टर्बो जनरेटर शटडाउन हो गया। इसके सभी सेफ्टी वॉल खुल गए। इसके कारण 22.5 मेगा वॉट पावर जनरेशन बंद हो गया। एसटीजी 4 के बंद हो जाने से ऑक्सीजन प्लांट में बिजली आपूर्ति ठप हो जाती, लेकिन समय रहते उचित कदम उठा लिया गया। इसे बेहद ही गंभीरता से लेते हुए संयंत्र प्रबंधन ने कडा रूख अपनाते हुए कार्रवाई की है।

Read Also  यौन हिंसा की शिकार महिलाओं को राहत, 24 सप्ताह तक गर्भपात की इजाजत

इस कार्रवाई के तहत 4 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर करने पुलिस को पत्र लिखा गया है. वहीं 13 कार्मिकों को सस्पेंड किया गया है. इसके अतिरिक्त 19 कार्मिकों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. कोविड 19 की राष्‍ट्रीय आपदा के दौरान कार्मिकों की इस तरह की हड़ताल को प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की है।

एसटीजी-4 के बंद होने से संयंत्र में सुरक्षा का संकट खड़ा होने की संभावना थी। यदि सेफ्टीवॉल समय पर नहीं खुलते तो ब्लास्ट फर्नेस को जाने वाले स्टीम पाइप लाइन के फटने की संभावना बन जाती है, जिससे ब्लास्ट फर्नेस-5, ब्लास्ट फर्नेस-7 तथा ब्लास्ट फर्नेस-8 के बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो जाती और भयंकर रूप से उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही जान-माल की हानि भी होने की संभावना थी, लेकिन समय रहते इसे संभाल लिया गया.कार्मिकों ने अपनी मांगे मनवाने गलत समय का चयन किया

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...