कोरोना को लेकर बड़ी खबर: कोंडागांव में 22 बच्चे संक्रमित, इलाके में मचा हड़कंप

 

 

रायपुर। एक ओर तो देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले घटते जा रहे हैं। लेकिन वहीं छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक ही कक्षा के 22 बच्चों के कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बच्चों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। जिले के बड़ेराजपुर विकाखंड में संचालित हो रही मोहल्ला क्लास में 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं राज्य में रोजाना औसतन कोविड-19 के 500 नए मामले मिल रहे हैं।घटना की जानकारी देते हुए सीएचएमओ डॉ. टीआर कुंवर ने बताया कि बडेराजपुर विकाखंड से संचालित होने वाले मोहल्ला क्लास में एक बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी शिक्षक को दी गई और सभी बच्चों की जांच करवाई गई। इस जांच में 22 बच्चे पॉजिटिव मिले हैं।डॉ. कुंवर ने बताया कि इन बच्चों की उम्र 11 से 14 साल के बीच है। ये सभी एक साथ मोहल्ला क्लास में पढ़ते हैं। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर ले जाने का विरोध किया। इसके बाद छात्रावास को ही आइसोलेशन सेंटर बना कर बच्चों को उसमें आइसोलेट करके रखा गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ ही कुछ बच्चों के परिवार वाले भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं, इन्हें स्थानीय स्तर पर आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता एवं संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पांडे ने कहा कि लंबे समय के बाद एक ही जगह पर इतनी बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे साफ होता है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें इसके लक्षणों को हल्के में नहीं लेना है। साथ ही नियमों का पालन करना है। बता दें कि इसी तरह तीन महीने पहले भी एक साथ 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सरपंच रामसाय मरकाम ने बताया कि आइसोलेट किए गए संक्रमित मरीजों के लिए फिलहाल पंचायत की ओर से भोजन आदि की व्यवस्था की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...