बिलासपुर। प्रदेश में ब्लैक फंगस की संख्या बढ़ती जा रही है। बिलासपुर में एक और मरीज में ब्लैक फंगस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इसके बाद मरीज को सिम्स में भर्ती कराया गया है। तिफरा निवासी 54 वर्षीय पुरुष को नाक में फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनका इलाज सिम्स मेडिकल कॉलेज के ब्लैक फंगस वार्ड में चल रहा है। इसके पहले एक ब्लैक फंगस से ग्रसित महिला उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज की गई है।









