भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को सुखोई-30 एमकेआइ विमान से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम ब्रह्मोस एयर लांच मिसाइल का सफल परीक्षण किया। करीब 400 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इस मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में एक पोत को सटीकता से निशाना बनाया।
प्रेस इंफारमेशन ब्यूरो ने एक बयान जारी कर बताया कि इसके साथ ही वायुसेना ने सुखोई-30 एमकेआइ विमान से काफी दूर से जमीन पर या समुद्र में मौजूद लक्ष्य को सटीकता से निशाना बनाने की उल्लेखनीय क्षमता हासिल कर ली है। सुखोई-30 एमकेआइ के उच्चस्तरीय प्रदर्शन के साथ मिसाइल की लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता से वायुसेना को रणनीतिक बढ़त मिली है और इससे उसे भविष्य की लड़ाइयों में लाभ मिलेगा। बयान के मुताबिक, इस उपलब्धि में वायुसेना के साथ-साथ नौसेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), बंगाल एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट्स (बीएपीएल) और हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के समर्पित और समन्वित प्रयासों का योगदान रहा है।
नई रेंज की मिसाइल प्रणालियों, गाइडेड बम, पारंपरिक बमों की नई रेंज और आधुनिक निगरानी प्रणालियों के शामिल होने से वायुसेना की मारक क्षमता में और वृद्धि होगी। पिछले हफ्ते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने 24 पूंजीगत खरीद प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकार्यता (एओएन) को मंजूरी प्रदान की है। इन प्रस्तावों में छह थलसेना, छह वायुसेना और 10 नौसेना के लिए हैं। जबकि दो प्रस्ताव भारतीय तटरक्षक बल के लिए हैं। इसी महीने वायुसेना को फ्रांस से हुए 36 राफेल विमानों के खरीद सौदे का आखिरी विमान प्राप्त हुआ है। इनमें से राफेल विमानों की एक स्क्वाड्रन पाकिस्तान से लगती पश्चिमी व उत्तरी सीमा की निगरानी करेगी और दूसरी स्क्वाड्रन पूर्वी क्षेत्र की सीमाओं की चौकसी करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 13, 2026 /
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...
By User 6 /
February 13, 2026 /
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...
By Rakesh Soni /
February 12, 2026 /
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...