सीधी। बस हादसे में मौत का आंकड़ा अब 51 पहुंच गया है, जबकि 5 लोगों की तलाश अब भी जारी है। इससे पहले हादसे में कल 47 लोगों का शव मिला था, आज सुबह फिर से सर्च आपरेशन चलाया गया, जिसमें 4 और डेडबॉडी मिली। इधर इस घटना में आरोपी ड्राइवर को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक में 5 माह की एक बच्ची भी शामिल हैं, जबकि अधिकांश मृतक छात्र व छात्राएं हैं। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नजर के सामने किसी की मां डूबी, तो किसी का भाई
हादसे में जिंदा बची स्वर्णलता अपनी मां के साथ सतना परीक्षा देने जा रही थी। फुल स्पीड में चल रही बस नहर में डूबने से पहले तीन से चार बार पलटी भी खायी। स्वर्णलता को सीट नहीं मिली थी, इसलिए वो खड़ी थी, जबकि उसकी मां बैठी थी। जैसे ही नहर में बस गिरी वो दूर जा गिरी और फिर लोगों की मदद से बाहर आ गयी, लेकिन स्वर्णलता के सामने ही उसकी मां डूब गयी।
हादसे में बचे सुरेश गुप्ता की कहानी भी ऐसी ही है, उनके नजर के सामने बहू और 2 साल का पोता डूब गया। सुरेश गुप्ता के मुताबिक नहर में तेज बहाव था, जैसे ही पानी में डूबी सुरेश गुप्ता किसी तरह से बाहर आ गये, लेकिन उनकी बहू और 2 साल का पोता अथर्व पानी में डूब गया। अर्चना जायसवाल की इस हादसे में जख्मी हो गयी। अर्चना अपने मकान मालिक हीरालाल के साथ नर्सिंग की परीक्षा दिलाने जा रहे थे। इस घटना में अर्चना की तो जान बच गयी, लेकिन उसके मकान मालिक हीरालाल शर्मा की मौत हो गयी। विभा अपने भाई के साथ नर्सिंग की परीक्षा देने जा रही थी। सतना पहले वो कभी गयी नहीं थी, इसलिए भाई साथ था। हादसे के बाद वो किसी तरह बस से निकल गयी। उसका भाई भी बस से बाहर आ गया, लेकिन पानी के तेज बहाव में विभा के हाथ से भाई की कलाई छूट गयी और भाई बह गया। अभी तक उसका शव भी नहीं मिला है।
शवों का लग गया तांता, डाक्टर भी कम पड़ गये
इस हादसे में अधिकांश छात्र-छात्राओं की मौत हुई है। अब तक 51 शव बरामद हो चुके हैं। शव को रामपुर लाया गया। इतनी बड़ी संख्या में शवों के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में डाक्टर भी कम पड़ गये। मृतकों में 16 ऐसे लोग है. जिनकी उम्र 25 साल से भी कम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...