रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज अग्रसेन धाम में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुई। उन्होंने सर्वप्रथम परिसर में स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं, मेधावी विद्यार्थियों तथा विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान तथा सामाजिक कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए अग्रवाल समाज के युवाओं द्वारा तैयार वेबसाईट को भी लांच किया। अग्रवाल सभा द्वारा इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रबन्धुओं को महाराजा अग्रसेन जयंती और शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जी की पांच हजार एक सौ छिहत्तरवीं जयंती मनाई जा रही है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके अनुयायी आज जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं। जब हम प्राणी मात्र के कल्याण की बात करते हैं तो सदियों पहले महाराजा अग्रसेन द्वारा दिये गए करुणा और प्रेम के संदेश स्वत: ही याद आ जाते हैं। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि बल, बुद्धि, क्षमा और करुणा से सम्पन्न महाराजा अग्रसेन के संदेश वर्तमान में अधिक प्रासंगिक है।
वर्तमान में व्यापार-वाणिज्य के क्षेत्र में अग्रवंश समाज ने देश-विदेश में यश और प्रतिष्ठा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट -एक रुपया का संदेश दिया और वे समाजवाद के आदि प्रणेता थे तथा सबके कल्याण की बात करते थे।राज्यपाल ने धर्मार्थ और सेवा के लिए अग्रसेवा दिवस मनाने की सराहना की और कहा कि अग्रबंधुओं द्वारा रायपुर में तीन कन्या छात्रावास, दो बालक छात्रावास और एक कॉलेज का संचालन भी किया जा रहा है। साथ ही अग्रवाल सभा द्वारा कोविड के कठिन समय में आर्थिक सहयोग दिया गया और अग्रसेन धाम को नि:शुल्क कोविड केयर सेंटर बनाया, जिससे अनेकों मरीज लाभान्वित। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के संदेशों के मूल में सेवा है और उनके उद्देश्यों को पूरा करने में समाज तन्मयता के साथ जुटा हुआ है। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्यगण और अग्रवाल समाज के सदस्य उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...