Google Analytics Meta Pixel फिल्म काली की निर्माता के विरुद्ध दिल्ली और उत्‍तर प्रदेश में केस दर्ज - Ekhabri.com

फिल्म काली की निर्माता के विरुद्ध दिल्ली और उत्‍तर प्रदेश में केस दर्ज

फिल्म ‘काली” के पोस्टर पर मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाए जाने को लेकर फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलाई सहित कई के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मामले दर्ज किए गए हैं। साहिबाबाद के भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने भी डाक्यूमेंट्री काली को लेकर मंगलवार को फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार में भी कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। मध्य प्रदेश में गृहमंत्री ने नाराजगी जताए हुए केस दर्ज कराए जाने की बात कही है। उधर, भारत सरकार ने कनाडा के अधिकारियों से संबंधित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
तमिलनाडु के मदुरै में जन्मी और वर्तमान में कनाडा के टोरंटो में रह रहीं लीना मणिमेकलाई ने अपनी फिल्म काली का पोस्टर टि्वटर के जरिये साझा किया। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। आरोप लगाया गया कि फिल्म में देवी का अपमानजनक तरीके से चित्रण किया गया है। पोस्टर में देवी को धूमपान करते हुए दिखाया गया है। इसको लेकर दिल्ली में केस दर्ज किया गया है। लखनऊ सिविल कोर्ट के अधिवक्ता वेद प्रकाश शुक्ला ने भी फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलाई, एसोसिएट प्रोड्यूसर और एडिटर श्रवण ओनाचन के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उनके मुताबिक, सोमवार को उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक चित्र वायरल होते देखा, जिसमें हिंदू की आराध्य देवी मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। इस चित्र से लोगों में आक्रोश है। यह धर्म का अपमान है। इससे कोई भी अप्रिय घटना भी हो सकती है, क्योंकि हिंदू आस्था का मजाक उड़ाया गया है।
फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलाई व अन्य के विरुद्ध बिहार के मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सदर थाना क्षेत्र के लहलादपुर पताही निवासी वकील सुधीर कुमार ओझा ने परिवाद दाखिल किया है। अन्य आरोपितों में फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर आशा पुर्णचन एवं लेखक व एडिटर सरवण भी शामिल हैं। कोर्ट ने परिवाद पर सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तिथि तय की है।
मध्‍य प्रदेश के गृृहमंत्री ने कहा- दर्ज कराएंगे एफआइआर
फिल्म के पोस्टर को लेकर मध्य प्रदेश के गृृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई है। मध्य प्रदेश में भी पोस्टर लगाए जाने पर उन्होंने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई को तत्काल पोस्टर हटाने और माफी मांगने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर एफआइआर कराने और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। गृृहमंत्री ने कहा कि यह बेहद आपत्तिजनक है। मां काली का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। निर्माता ने पोस्टर नहीं हटवाए तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश में इस फिल्म को कैसे प्रतिबंधित किया जा सकता है, उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने निर्माता मणिमेकलाई से पूछा कि ऐसी फिल्म हमारे देवी-देवताओं पर ही क्यों, दूसरे किसी धर्म पर इस तरह की विवादित फिल्म बनाने की हिम्मत क्यों नहीं करते हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *