नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले तीन दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 40 हजार के पार हैं, केरल, महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 79 फीसदी मरीज इन दो राज्यों से हैं।
देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढऩे लगे हैं। बीते 24 घंटे में 46,759 नए पॉजिटिवि मरीज मिले हैं, जबकि 509 लोगों की मौत हुई। वहीं, 31,374 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केरल में एक दिन में 32, 809 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 179 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ी राहत आई है। यहां पिछले 24 घंटे में 4600 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार के बाद विशेषज्ञों ने संक्रमण की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका जताई है, जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है।
टीकाकरण में भारत ने रचा इतिहास
शुक्रवार को देशभर में 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई गई है, जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ भारत में अब तक 62 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। देशभर में सबसे ज्यादा वैक्सीन उत्तर प्रदेश में लगाई गई है। यहां 28 लाख 62 हजार 649 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। वहीं, दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा, यहां 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि महाराष्ट्र में 984117 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इसी तरह हरियाणा में 6 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...