Google Analytics Meta Pixel कवर्धा राजमाता के भांजे की हत्या की जांच करेगी सीबीआई - Ekhabri.com

कवर्धा राजमाता के भांजे की हत्या की जांच करेगी सीबीआई

परिजनों ने बताया है षड्यंत्र; राजा योगेश्वर सिंह पर संपत्ति विवाद में सुपारी किलिंग का आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में राज परिवार के सदस्य की हुई हत्या की जांच हाईकोर्ट ने सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। इस चर्चित हत्याकांड को परिजनों ने सुनियोजित सुपारी कीलिंग बताया है। साथ ही आरोप लगाया है कि पुलिस ने संपत्ति विवाद के चलते हुई हत्या को महज अरहर चोरी करने का मामला बताकर रफादफा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2021 में योगेश्वर राज फार्म हाउस में विश्वनाथ नायर पिता वी.एन.नायर (57) की खून से लथपथ लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले की जांच की और गांव के ही पांच युवकों को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। उन पर आरोप है कि ग्रामीण युवक फार्म हाउस में अरहर व सबमर्सिबल पंप चोरी करने गए थे। तभी नींद खुलने पर उनकी हत्या कर दी गई। इधर, उनकी पत्नी ज्योति नायर सहित परिवार के सदस्यों ने हत्या को षडयंत्र बताया था। उन्होंने अपने ही रिश्तेदार व पूर्व विधायक योगश्वर राज व उनकी पनी कृति देवी सिंह पर सुपारी देकर हत्या कराने के आरोप लगाए थे। उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस अफसरों से शिकायत की। फिर पुलिस मुख्यालय सहित राज्य शासन से भी शिकायत कर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ता सौरभ डांगी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जस्टिस रजनी दुबे ने मामले की सुनवाई के बाद हत्याकांड की सीबीआई को जांच करने का आदेश दिया है।
साक्ष्य व सबूतों को पुलिस ने नहीं किया एकत्र
याचिकाकर्ताओं ने आरोपी लगाया है कि राजपरिवार के फार्म हाउस में हुई हत्या के इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि जिस कार से लोहे के राड वगैरह की जब्ती की गई। उसकी भी जांच कर फिंगर प्रिंट वगैरह नहीं लिए गए। साथ ही सुपारी कीलिंग की आशंकाओं पर भी जांच नहीं की।
वसीयत और संपत्ति को लेकर चल रहा है विवाद
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सौरभ डांगी ने बताया कि दरअसल, राजमाता ने अपने बेटे योगेश्वर के साथ ही बेटियों के नाम से भी संपत्ति को लेकर वसीयत तैयार की थी। इसमें बेटियों के साथ ही भांजे विश्वनाथ के नाम पर भी संपत्ति है। इधर, योगेश्वर राज ने वसीयत को चुनौती दी है और यह मामला कोर्ट में चल रहा है। उनकी बेटियों ने विश्वनाथ को पावर आॅफ अटार्नी भी दिया है। जिसके आधार पर विश्वनाथ कोर्ट की लड़ाई लड़ रहा था।
खून खराबा होने दी थी धमकी
याचिका में यह भी बताया गया कि विश्वनाथ की मौत के पहले योगेश्वर ने उसे संपत्ति विवाद के इस केस में नहीं पड़ने की धमकी दी थी और खून खराबा होने की चेतावनी दी थी। हत्या की वारदात के बाद भी योगेश्वर ने कहा था कि उसने पहले ही बोला था कि संपत्ति विवाद में हत्या हो जाएगी। कवर्धा जिले के पिपरिया थाना के ग्राम इंदौरी और कोसमंदा के बीच राजपरिवार का पुश्तैनी कृषि फार्म हाउस है। खेती-बाड़ी की देखरेख करने वाले राजमाता के भतीजे विश्वनाथ नायर का शव यहीं पड़ा मिला था। पुलिस की जांच के मुताबिक घटना की सुबह खेती बाड़ी के कार्य के लिए मजदूर फार्महाउस पहुंचे तो बाहर का गेट बंद था। मजदूरों ने कमरे में जाकर देखा तो विश्वनाथ नायर का शव खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में कुछ दिन बाद ही खुलासा किया। पुलिस का दावा था कि पांच लोगों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी प्रेमलाल के साथ चार आरोपी हैं, जो कि पास के ही गांव के रहने वाले हैं। वे चोरी की नीयत से आए थे। शोरगुल की आवाज से विश्वनाथ की नींद खुल गई। जिससे बचने के लिए आरोपियों ने रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...