देश में कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन के बीच सीबीएसई बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। सीबीएसई की दसवीं बोर्ड की बची हुईं परीक्षाएं अब नहीं होंगी। बच्चों को इंटरनल के बेस पर पास किया जाएगा। केवल दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में तनाव के चलते रद्द हुई परीक्षाओं को ही दोबारा कराया जाएगा। वहीं, 12वीं के बचे हुए 12 विषयों में केवल महत्वपूर्ण परीक्षाएं ही ली जाएंगी। बताया जा रहा है कि हालात सामान्य होते ही कॉपियों के जांचने का काम शुरू हो जाएगा। सीबीएसई के मुताबिक, कॉपियां जांचने और रिजल्ट के आने में अभी कम से कम ढाई महीने लगेंगे। सबकुछ लॉकडाउन की स्थिति पर निर्भर करेगा।
मीडिया से बात करते हुए CBSE के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि 1 अप्रैल के सर्कुलर के मुताबिक 12वीं के पेपर लॉकडाउन और आगे की स्थिति के हिसाब से प्लान होंगे। पेपर कब होंगे इसकी जानकारी 10 दिन पहले दे दी जाएगी। अनुराग त्रिपाठी ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा से जुड़े सवाल पर कहा, ’10वीं की पूरे देश में जो परीक्षा बची हुई हैं, वे छोटे-छोटे विषय थे। उनकी अब परीक्षा नहीं हो रही। इंटरनल असेसमेंट और बाकी पैमानों के आधार पर इसका रिजल्ट बनाया जाएगा। प्रोडेटा बेसिस पर।’ बताया गया कि यह बात 1 अप्रैल को जारी सर्कुलर में ही बता दी गई थी। अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जो छात्र NEET, JEE या ऐसे किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें परेशान नहीं होना चाहिए। क्योंकि ये सभी एग्जाम भी कैंसल हैं। 12वीं की परीक्षा और नतीजों से पहले इनके होने के भी चांस नहीं हैं।
वहीं बच्चों में आ रहे तनाव को लेकर सीबीएसई सचिव ने कहा कि अध्यापक और बच्चे दोनों के लिए ऑनलाइन शिक्षा नई व्यवस्था है। ऐसे तनाव तो आएगा ही। लेकिन सीबीएसई अध्यापकों को ऑनलाइन शिक्षा के दौरान रचनात्मकता को बढ़ाने की सलाह दे रहा है ताकि बच्चे तनावग्रस्त न हों। पैरेंट्स भी घर पर इसे दूर करने में मदद करें।’’
बता दें कि कल ही केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को जांचने के निर्देश दिए हैं। राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को कहा गया है कि राज्य के बोर्ड जल्द से जल्द कॉपियों का मूल्यांकन शुरू करें। साथ ही सभी राज्य सीबीएसई को भी कॉपियों के मूल्यांकन के लिए व्यवस्था मुहैया कराएं ताकि जल्द से जल्द परीक्षा के परिणाम घोषित किये जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...