रायपुर। एक तरफ राज्य सरकार प्रदेश में गोधन न्याय योजना, रोका छेका जैसी कई योजना चला रही है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में पशओं की चिकित्सा करने वाले चिकित्सकों के पद कई जिले में रिक्त पड़े हंै। जिसकी वजह से बीमार पशुओं का सही इलाज नहीं हो पाता और इलाज के अभाव में उनकी मौत हो जाती है। इन सबके बीच प्रदेश में सहायक चिकित्सक का कोर्स करने वाले छात्र बेरोजगारी की मार झेलते हुए भटक रहे हैं। इन छात्रों ने दुर्ग में जिला कलेक्टर को नौकरी के लिए ज्ञापन सौंपा है। छात्रों का कहना है कि सात वर्षों से पशु सहायक चिकित्सको की संविदा भर्ती नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पशुधन विकास विभाग के पद सहायक शल्यज्ञ और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए सभी जिलों के कलेक्टर को आदेश जारी दिया था। बावजूद सिस्टम की सुस्त चाल की वजह से यह आदेश अब तक फाइलों में धूल खाता पड़ा है।
जिले में डीएमएफ और सीएसआर फंड से नियुक्ति होनी थी
दरअसल 26 मई 2020 को कृषि विकास मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार उपरोक्त पदों पर जिले में डीएमएफ और सीएसआर फंड से नियुक्ति होनी थी लेकिन जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण पूरी प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई। वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए बेजुबान पशुओं के उपचार के साथ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरूवा,बाड़ी के तहत गौठानो में रखे पशुओं को पशु चिकित्सकों के माध्यम से टीकाकरण, बधियाकरण, टैग लगाने का कार्य किया जा सकता था, लेकिन अफसोस ऐसा न हो सका।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप जल्द भर्ती की मांग की
छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप रिक्त सहायक पशु चिकित्सा डिप्लोमाधारी छात्र-छात्राओं ने संविदा नियुक्ति और सहायक पशु चिकित्सकों की जल्द भर्ती करने की मांग की है। अपनी मांगों को ले पशु चिकित्सा में डिप्लोमा प्राप्त कर चुके छात्रों ने बताया कि जिले में स्थित कामधेनु विश्वविद्यालय से सहायक पशु चिकित्सा की डिप्लोमा प्राप्त कर चुके हैं। लेकिन विगत 7-8 साल से अधिक बीत जाने के बाद भी रिक्त पदों में सविंदा नियुक्ति नहीं किया गया है जबकि कोरिया जिले में इन पदों पर नियुक्ति निकाल कर भर्ती भी कर दी गयी है।
छात्र-छात्राओं ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री, कृषिमंत्री से गुहार लगा चुके हैं लेकिन नतीजा सिफर रहा बहरहाल डिप्लोमा प्राप्त छात्र-छात्राओं ने कहा कि जल्द रिक्त पदों की भर्ती नही की गई तो आगामी समय मे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
छात्र -छात्राओं द्वारा जो मांग की गई है वह एक सुझाव : कलेक्टर
वही इस मामले में जिला कलेक्टर ने बताया कि छात्र- छात्राओं द्वारा जो मांग की गई है वह एक सुझाव है और पूरे 27 जिलों में नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया गया है। इसका अनुमोदन खनिज न्यास राशि या अन्य मदों से लिया जाना है और रिक्त पद होने पर लिया जाना है। आगामी डीएमएफ की बैठक में इसका अनुमति देने के बाद रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जायेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...