रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़ा जा रहा है इससे ग्रामीण महिलाएं अब स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। एक ओर जहां शासन द्वारा क्रियाशील गोठान में अपना वक्त देकर वे अतिरिक्त आय कमा रही हैं वहीं स्व सहायता समूहों से जुड़कर विविध प्रकार के रोजगार मूलक कार्यों में संलग्न होकर प्रगति की ओर अग्रसर हो रही हैं। सुकमा जिले में लगभग 1215 महिला स्व सहायता समूह क्रियाशील हैं जिनसे लगभग 12 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं और अपनी कलात्मकता और नवाचार का परिचय देते हुए स्थानीय संसाधनों का प्रयोग कर नित नए उत्पाद बना रहीं हैं। इन उत्पादों को शासन को या बाजार में विक्रय कर आर्थिक लाभ के साथ आत्मसम्मान भी कमा रहीं हैं।
पिछले दिनों सुकमा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा द्वारा शबरी मार्ट का उद्घाटन किया गया था। शबरी मार्ट जिले की महिलाओं द्वारा संचालित की जाने वाली एक ऐसी इकाई हैं जहां महिला स्व सहायता समूहों के बनाए गए उत्पादों की बिक्री की जाती हैं। मार्ट में साबुन, मसाले, आचार, दोना पत्तल, सैनिटरी नैपकिन, फिनायल सहित अन्य प्रकार के उत्पाद आम जन के लिए उपलब्ध हैं जो पूर्णत: जिले के ही महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित हैं। शुभारंभ के दो दिन के भीतर ही शबरी मार्ट को एक बड़ी आर्थिक लाभ हुई है। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, पर्चनपाल जगदलपुर के द्वारा शबरी मार्ट से 26 हजार 383 रुपए के उत्पाद क्रय किए गए हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं में इससे खुशी का माहौल हैं। उन्होंने बताया कि उदघाटन के दो दिन बाद ही इतनी बड़ी खरीदी होने से समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन मिला हैं अब वे और लगन और जुझारू होकर मार्ट के लिए उत्पाद तैयार करेंगी। शबरी मार्ट में उपलब्ध हर उत्पाद महिलाओं द्वारा स्वयं निर्मित किया गया है। इसीलिए इसकी गुणवत्ता अच्छी और कीमत भी किफायती है जो बाजार में मिलने वाले रासायनिक उत्पादों से बेहतर हैं।
जिले के कलेक्टर चंदन कुमार ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि ग्रामीण अंचल की महिलाएं भी खुद अपनी आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि शबरी मार्ट सुकमा की महिला स्व सहायता समूहों के लिए स्वावलंबन, सहभागिता और संवर्धन का पर्याय बन रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...