रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से पकड़े गए हैं। आरोपियों ने अलग-अलग तीन मामलों में लोगों से करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक डिटेल्स बरामद किए हैं।
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की ठगी
प्रार्थी पृथ्वीराज सिंह ने शिकायत की थी कि उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी की गई। इस पर थाना खम्हारडीह में विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण से मुख्य आरोपी की पहचान प्रयल अस्थाना के रूप में हुई, जो घटना के बाद लगातार स्थान बदल रहा था। ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 7.40 लाख की ठगी
प्रार्थी युवराज पिस्दा ने शिकायत की थी कि उनके साथ ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 7.40 लाख रुपये की ठगी की गई। इस पर थाना मुजगहन में धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। बैंक डिटेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों नेहरू लाल और मयंक पटेल की पहचान की। दोनों ने मुंबई स्थित बैंक शाखा में खाते खुलवाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 71 लाख की ठगी
डाकेश्वर सिंह ने बताया कि उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर 71 लाख रुपये की ठगी की गई। इस पर थाना सरस्वती नगर में धारा 318(4) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना में आरोपी जयराम वाजेंदला की पहचान हुई, जिसने बैंक में करंट अकाउंट खोलकर अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की थी। आरोपी को विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 10, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...