Google Analytics Meta Pixel भारत जोड़ो यात्रा में MP जाएगी छत्तीसगढ़ सरकार:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों-पदाधिकारियों सहित 250 वरिष्ठ नेताओं का नाम भेजा - Ekhabri.com

भारत जोड़ो यात्रा में MP जाएगी छत्तीसगढ़ सरकार:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों-पदाधिकारियों सहित 250 वरिष्ठ नेताओं का नाम भेजा

रायपुर-राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के सभी प्रमुख राजनीतिक चेहरे इसमें शामिल होने जा रहे हैं। यह जुड़ाव मध्य प्रदेश के निमाड़-मालवा अंचल में होगा। प्रदेश कांग्रेस ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए 250 नेताओं का नाम केंद्रीय कार्यालय को भेजा है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं का नाम शामिल है। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा 23 नवम्बर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। इसके लिए वहां तैयारियां जोरो पर हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ में भी इस यात्रा में शामिल होने की तैयारी तेज है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, प्रदेश कांग्रेस की ओर से 250 यात्री 25 नवम्बर को मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। वहां 26 से 28 नवम्बर तक सभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा होंगे। इस यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सभी वरिष्ठ मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता शामिल हाेने वाले हैं। इसके लिए सभी लोग अपने साधनों से मध्य प्रदेश जाएंगे। बताया जा रहा है, छत्तीसगढ़ के यात्री खरगोन जिले के खेरदा गांव से इस पदयात्रा से जुड़ने वाले हैं। उस दिन मोरटक्का में रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन की यात्रा मोरटक्का से यात्रा शुरू कर इंदौर के महू तक जाएगी। 28 नवम्बर को पदयात्रा महू से शुरू होकर इंदौर के राजबाड़ा पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। उस दिन रात्रि विश्राम इंदौर के खालसा स्टेडियम में होना है। इंदौर के बाद छत्तीसगढ़ के पदयात्री वापस लौट आएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

‘हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं…’, ममता के इस्तीफा न देने के फैसले पर TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...

आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...