Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 : उपराष्ट्रपति ने राज्य अलंकरण समारोह में 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को किया सम्मानित - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 : उपराष्ट्रपति ने राज्य अलंकरण समारोह में 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को किया सम्मानित

रायपुर, 05 नवंबर 2025। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। समारोह में 34 राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण भी शामिल हुए।

अलंकरण समारोह में शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार कांकेर के हिरेश सिन्हा को, यति यतनलाल सम्मान जांजगीर-चांपा की भारतीय कुष्ठ निवारक संघ संस्था को और गुंडाधूर सम्मान राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव को प्रदान किया गया।

इसी तरह मिनीमाता सम्मान दुर्ग की ललेश्वरी साहू, गुरू घासीदास सम्मान बेमेतरा के भुवनदास जांगड़े और बलौदाबाजार के शशि गायकवाड़ को संयुक्त रूप से दिया गया।

कृषि, साहित्य, चिकित्सा, पत्रकारिता, कला और समाज सेवा सहित कई क्षेत्रों से सम्मानित प्रतिभाओं में राजेश अग्रवाल, चिंतरंजन कर, कीर्ति माधव लाल व्यास, रिखी क्षत्रिय, राजेन्द्र अग्रवाल, संदीप तिवारी, अभिषेक शुक्ला, भावना पांडेय, अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ, सुखदेव दास, मिथलेश आदिल, योगेश साहू, राकेश तिवारी, विनोद वर्मा, और अनुराग बसु प्रमुख रहे।

इसके अलावा बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान रायपुर और राजनांदगांव के विभूतियों को संयुक्त रूप से मिला। वहीं वीरांगना अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार, माता बहादुर कलारिन सम्मान, पंडित माधवराव सप्रे रचनात्मकता सम्मान और संस्कृत भाषा सम्मान जैसी श्रेणियों में भी विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को अलंकृत किया गया।

यह समारोह छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव वर्ष में राज्य की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और समाज के प्रति योगदान देने वालों के सम्मान का प्रतीक बना।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *