Google Analytics Meta Pixel मन की बात में छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत का जिक्र, साय ने जताया गर्व - Ekhabri.com

मन की बात में छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत का जिक्र, साय ने जताया गर्व

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री का देश के नागरिकों से आत्मीय संवाद और देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों को राष्ट्रीय मंच देने का प्रभावी माध्यम है।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम का देशवासियों को इंतजार रहता है। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचारों, प्रेरक प्रयासों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों की उपलब्धियों को सामने रखते हैं। इससे बिना किसी प्रचार के समाज और राष्ट्रहित में काम कर रहे लोगों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है और दूसरे लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि देश के दूरस्थ गांवों और छोटे क्षेत्रों में अनेक लोग निस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और नवाचार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे हैं। ‘मन की बात’ ऐसे सामान्य लोगों के असाधारण प्रयासों को देशभर तक पहुंचाने का काम करती है। इससे सकारात्मकता, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है।

 

नशामुक्त युवा, विकसित भारत के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखना परिवार, समाज और राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। स्वस्थ, सक्षम और ऊर्जावान युवा पीढ़ी ही मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से नशामुक्ति के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Read Also  दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ की ऑडियो बुक पहल को विश्व रिकॉर्ड

 

हर घर तिरंगा अभियान में दिखा राष्ट्रप्रेम

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति देशवासियों के उत्साह का भी उल्लेख किया। अभियान के तहत 8 करोड़ से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की। उन्होंने कहा कि यह केवल संख्या नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के प्रति नागरिकों के सम्मान, गौरव और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अब जन-जन का अभियान बन चुका है। ऐसे अभियान राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के साथ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं।

 

पीएम स्वनिधि से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं को इस योजना के माध्यम से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

 

उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में लगभग 46 प्रतिशत महिलाएं हैं और देशभर में करीब 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने छोटे कारोबार को नई गति दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला अपने परिवार को मजबूत करने के साथ समाज और देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

 

स्वच्छता को जनभागीदारी का स्थायी संकल्प बनाने पर जोर

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया है। स्वच्छता में स्थायी बदलाव तभी संभव है, जब यह केवल सरकारी अभियान न रहकर प्रत्येक नागरिक की आदत और जिम्मेदारी बने।

Read Also  संरक्षित जनजातियों की जमीन का मामला लेकर हाईकोर्ट जाएगी भाजपा

 

उन्होंने कहा कि जब गांव, शहर और मोहल्ले के लोग अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हैं, तो इसका असर केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहता। इससे क्षेत्र की पहचान और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से घर, मोहल्ले, गांव, शहर और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

 

अंतरिक्ष विज्ञान में बेटियों की उड़ान, महिमा राजपूत पर छत्तीसगढ़ को गर्व

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उनकी आकांक्षाओं की उड़ान अब धरती से अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मिशन शक्ति सैट जैसे प्रयासों का उल्लेख किया, जिसके जरिए भारत सहित विभिन्न देशों की हजारों छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी को समझने और नवाचार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि प्रदेश की महिमा राजपूत भी इस महत्वपूर्ण मुहिम का हिस्सा बनी हैं। मुख्यमंत्री ने महिमा राजपूत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल और अन्य क्षेत्रों में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उनकी सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती है।

 

मन की बात में छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ की अलग-अलग कड़ियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अवसरों पर छत्तीसगढ़ और प्रदेश के उल्लेखनीय प्रयासों का जिक्र किया है। बस्तर ओलंपिक से लेकर मल्हार में मिले प्राचीन ताम्रपत्रों और काले हिरण संरक्षण जैसे विषयों तक, छत्तीसगढ़ की विशिष्टताओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिला है।

Read Also  भिलाई में शिव महापुराण कथा का समापन, मुख्यमंत्री साय ने की प्रदेश कल्याण की कामना

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नवाचार, संस्कृति, विरासत और सकारात्मक प्रयासों को प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के सामने रखा जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे प्रदेश में हो रहे अच्छे कार्यों को देशभर में पहचान मिलती है और लोगों का उत्साह भी बढ़ता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को एक सूत्र में जोड़ती है। कार्यक्रम स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार, समाजसेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के लिए नागरिकों को प्रेरित करता है। साथ ही, यह जनभागीदारी और कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश देता है।

 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू एवं पुरंदर मिश्रा, संतजन, विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *