रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भिलाई-3 निवास में भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी के अवसर पर धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और परिजनों के साथ धार्मिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर, वे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। मुख्यमंत्री ने अपने निवास में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया।














