Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने हाउसिंग मंडल का नया लोगो लॉन्च किया, विजेताओं को उपहार - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने हाउसिंग मंडल का नया लोगो लॉन्च किया, विजेताओं को उपहार

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ में आवास एवं अधोसंरचना विकास को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवीन लोगो का विधिवत विमोचन किया। यह कार्यक्रम न्यू सर्किट हाउस परिसर, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किया गया, जहां आवास मेला-2025 के भाग्यशाली हितग्राहियों को आकर्षक उपहार भी वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी और मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की विशेष उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर और किफायती आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नया लोगो मंडल की आधुनिक सोच, विकास की दिशा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

हाउसिंग बोर्ड का बदला स्वरूप

 

राज्य में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का नाम बदलकर “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” किया गया है। इस बदलाव को विधानसभा की मंजूरी के बाद 17 मार्च 2026 को राजपत्र में प्रकाशित किया गया, जबकि 24 अप्रैल 2026 को इसे औपचारिक स्वीकृति मिली।

 

इस संशोधन के बाद मंडल का दायरा केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अब यह अधोसंरचना विकास, पीपीपी आधारित परियोजनाएं, नगर विकास योजनाएं और मिश्रित भूमि उपयोग जैसे क्षेत्रों में भी कार्य करेगा।

 

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में भी निभाएगा भूमिका

 

मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि मंडल अब सड़क, पुल, राजमार्ग, हवाई अड्डे, जल आपूर्ति और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। साथ ही स्थानीय निकायों और विकास प्राधिकरणों को तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

Read Also  कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पिछले 10 माह में की गई 2480 पदों की चयन प्रक्रिया

 

आवास मेला-2025 में विजेताओं को मिले आकर्षक उपहार

 

कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के तहत आयोजित लक्की ड्रॉ के विजेताओं को कार, बाइक, स्कूटी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और टीवी जैसे आकर्षक उपहार वितरित किए गए। हितग्राहियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए खुशी जाहिर की।

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता को 2.5 लाख का पुरस्कार

 

इस अवसर पर आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता को ₹2.50 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अतिथियों ने विजेता के रचनात्मक योगदान की सराहना की।

 

मंडल का लक्ष्य: समग्र शहरी विकास

 

मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि नया लोगो संस्था की आधुनिक कार्यशैली और विस्तारित दायित्वों का प्रतीक है। वहीं, आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने बताया कि मंडल हितग्राही-केंद्रित योजनाओं और पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से प्रदेश में विश्वास कायम कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंडल शहरी विकास, किफायती आवास और अधोसंरचना विस्तार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *