रायपुर, 20 अक्टूबर 2024 – मुख्यमंत्री ने बस्तर के सेडवा स्थित सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन में रात्रि विश्राम के बाद सुबह जवानों से विदा लेते समय जवान प्रमिका दुग्गा का हाल-चाल लिया। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रमिका की मां से बात करने की इच्छा जताई। प्रमिका ने तुरंत अपनी मां मोतीबाई को फोन लगाया।
मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से प्रमिका की मां का हालचाल पूछा और खेती-किसानी के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में पूछा, “घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगी?” इस पर प्रमिका की मां ने मुस्कुराते हुए कहा, “जब भी आप आएंगे, जरूर खिलाऊंगी।”
IMG 20241120 WA0021
मुख्यमंत्री ने जवानों और किसानों की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि इन्हीं के कारण छत्तीसगढ़ का धान का कटोरा सुरक्षित और समृद्ध है। उन्होंने जवानों और किसानों को देश के दो मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि जय जवान-जय किसान का भाव हमारे दिलों में होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कैंप में जवानों के साथ रात बिताई और भोजन भी साझा किया। उन्होंने जवानों को खुद भोजन परोसा, जिससे उनकी सादगी और अपनापन साफ झलका। जवानों ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की सराहना की।
मोतीबाई से फोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के स्वास्थ्य और खेती से जुड़ी जानकारी लेकर गहरी संवेदनशीलता दिखाई। उनका यह अपनापन न सिर्फ जवानों बल्कि उनके परिवारों के प्रति भी गहरे सम्मान और जुड़ाव को दर्शाता है।
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...
नई दिल्ली।बीते सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के...
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...
रायपुर। रायपुर में पुलिस ने न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम से प्रतिबंधित ई–सिगरेट, फ्लेवर तंबाखू और हुक्का पॉट का जखीरा बरामद किया है। जब्त सामान की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम के मैनेजर...