रायपुर, 27 मार्च 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने गुरु खुशवंत के सुखद और सफल भविष्य की कामना की।
इस सौजन्य मुलाकात के अवसर पर गुरु बालदास साहेब भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने गुरु खुशवंत साहेब के समाज और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की और उनके निरंतर सफलता की कामना की।










