Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री का आज भानुप्रतापपुर दौरा, विश्राम गृह में समीक्षा बैठक शुरू - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री का आज भानुप्रतापपुर दौरा, विश्राम गृह में समीक्षा बैठक शुरू

भानुप्रतापपुर। मुख्यमंत्री आज अपने दौरे में भानुप्रतापपुर पहुंचे। इस कड़ी में उन्होंने विश्राम गृह में समीक्षा बैठक ली।

समीक्षा बैठक : भानुप्रतापपुर में निम्न निर्देश दिया गया



– बैठक में अधिकारियों से गौवंशीय सर्वे और पशु पालकों के संदर्भ में जानकारी ली गई। पशुपालकों की पंजीयन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा सके।

– नारायणपुर में गौठान और गोबर खरीदी की जानकारी लेकर
गोबर खरीदी हेतु तेजी से पशुपालकों के पंजीयन कराने और गोबर खरीदी को अभियान के रूप में चलाने के निर्देश।

– नारायणपुर जिले में आवर्ती चराई की जानकारी ली गई। गौरतलब है कि नारायणपुर में 8 आवर्ती चराई है। सभी आवर्ती चराई में पानी की व्यवस्था करने एवं एक्टिविटी संचालित करने के निर्देश।

– क्षेत्र के क्लाइमेट को देखते हुए बाड़ी योजना में अदरक, हल्दी और कालीमिर्च लगाने के लिए ग्रामीण किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश।



– रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। ब्लैक बोर्ड पर लिखने वाली चाक बनाने की यूनिट लगाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश।

– सभी गौठानो में एक ही तरह की गतिविधियों की बजाय अलग अलग गतिविधियाँ संचालित करने एवं मार्केटिंग सुविधा का ध्यान रखते हुए उत्पाद के मार्केटिंग की व्यवस्था करवाने के निर्देश।

– क्षेत्र में चल रहे महिला बाल विकास के सुपोषण अभियान की जानकारी ली गई। पिछले साल गम्भीर कुपोषित 15% थे, इस साल घटकर 12% में आ गए हैं। एक साल में गंभीर कुपोषितों की 3% कमी आई।

– बताया गया कि सुपोषण बूथ में नियमित रूप से कोदो की खिचड़ी खिला रहे हैं। ग्राम पंचायतो में अंडा उत्पादन के आधार पर वितरण जारी है। बैठक में कुपोषण में कमी लाने के लिए किए जा रहे कार्यों की विशेष जानकारी ली गई।

– बैठक में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई। सड़कों के विकास पर सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य की गति धीमी है।

– अधिकारियों को अंदरूनी क्षेत्र में कार्य का सतत निरीक्षण करने के निर्देश।

– धन्वन्तरि मेडिकल दुकानों में दवाई विक्रय, दवाई की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी एवं मांग के अनुरूप दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश।

– क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश।

– स्कूलों में पाठ्य पुस्तक का वितरण तत्काल कराने के निर्देश दिए गए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों में टीचर की व्यवस्था के सम्बंध में 16 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, और शिक्षक विहीन स्कूल की जानकारी ली गई।



– वन अधिकार मान्यता पत्रक वितरण की समीक्षा की गई।

– छात्रों को रहने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्रम छात्रावास में मरम्मत के कार्य करवाने के निर्देश दिए गए।

– स्कूलों में जाति-प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों की समीक्षा की गई। अस्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाते समय पूरी जानकारी ले ले ताकि स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई न हों।

– समाज कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा, पेंशन की जानकारी ली गई।

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे और उनके परिजन सामग्रियों की मांग या पढ़ाई की माँग करने शिविर में आ रहे हैं।
  • इसकी व्यापक व्यवस्था समाज कल्याण विभाग को करना ज़रूरी है। विभाग पढ़ाई की व्यवस्था एवं उनके जरूरत के अनुरूप कार्य करे।
  • उन्होंने अधिकारियों से आवर्ती चराई एवं राजस्व भूमि और वन भूमि में गौठान की जानकारी ली।
  • उन्होंने कहा कि सभी कार्य सुनियोजित ढंग से हों। वनक्षेत्र नरवा विकास कार्य का निरीक्षण हेलीकाप्टर से करूँगा।
  • वन विभाग के अधिकारियों से नाला की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टर से करेंगे नाला का निरीक्षण।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *