Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री को करीब देख बच्चों के खिले चेहरे - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री को करीब देख बच्चों के खिले चेहरे

 

  • मूक-बधिर बच्चों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुलारा, शाला प्रवेशोत्सव पर किया स्कूल बैग का वितरण

रायपुर। अर्पण कल्याण समिति संचालित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मूक-बधिर बच्चे के चेहरे तब खुशी से खिल गए जब मुख्यमंत्री खुद उनके पास पहुंच गए और उनसे हाथ मिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाला प्रवेश उत्सव पर स्कूल पहुंचे थे इस दौरान बच्चों को बैग व पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। नए शिक्षा सत्र पर प्रदेश का यह पहला शाला प्रवेशोत्सव था।

 

कटोरा तालाब में बुधवार को कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक स्वर्गीय लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने जैसे ही मंच के बाजू में बैठे मूक-बधिर बच्चों को देखा वैसे ही वे महापौर एजाज ढेबर व सभापति तथा पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के साथ उनके पास पहुंचे तथा उन्हें लाड़ करते हुए सबसे हाथ मिलाया। मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा में बोरवेल से छ: दिनों फंसे रहने के बाद सुरक्षित निकाले गए राहुल साहू से इशारों में बात कर उसका हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने करीब पाकर दिव्यांग बच्चे अति-उत्साहित थे।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों से हमें कठीन परिस्थितियों में भी जीने की प्रेरणा मिलती है। ये भले ही सुन व बोल नहीं सकते किंतु इनके तेज दिमाग से देश व प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को स्कूल बैग व पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया तथा सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। कार्यक्रम में मौजूद महापौर एजाज ढेबर ने इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इन्हें देवदूत बताया। नगर निगम के अध्यक्ष व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि इन बच्चों की सेवा से आत्मा को आनंद की असीम अनुभूति होती है।

Read Also  मणिपुर के 5 जिलों में इंटरनेट बंद, मैतेई समुदाय के नेता की गिरफ्तारी के बाद तनाव

 

दिव्यांग बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से तनाव तो दूर होता ही है, शांति भी मिलती है। इन बच्चों की प्रतिभा को इस स्कूल में तराशा जा रहा है। उन्हें विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एजाज ढेबर व प्रमोद दुबे का आभार जताया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, डायरेक्टर डॉ. राकेश पाण्डेय, मृत्युंजय शुक्ला सहित प्राचार्य कमलेश शुक्ला, विशाल, सीमा छाबड़ा, दिनेश शुक्ला, शाहना आदि मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *