चीन कोविड की ही तर्ज पर पाकिस्तान में ऐसे रोग जनित वायरस तैयार कर रहा है जिससे बड़े पैमाने पर मानवता ही खत्म हो जाएगी। विशेषज्ञों के मुताबिक चीन के सत्तारूढ़ दल चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की जैविक हथियार बनाने की साजिश पाकिस्तान में व्यापक स्तर पर रची जा रही है।
विशेषज्ञ एंथनी क्लैन ने कहा कि चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी ने पाकिस्तान में बेहद आधुनिक वैज्ञानिक बुनियादी ढांचा विकसित किया है। इस तकनीक के जरिये एक नई महामारी के लिए पाकिस्तान एक बड़ी प्रयोगशाला बन गया है। हाल के कुछ सालों में पाकिस्तान चीन की विस्तारवादी नीति और कर्ज के बोझ तले देशों को हड़पने की नीति का मोहरा बन चुका है। चीन की इस घातक साजिश के संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 की उत्पत्ति की जिम्मेदार चीन के वुहान इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी को ही इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाकिस्तान का डिफेंस साइंस एंड टेक्नोलाजी आर्गेनाइजेशन (डेस्टो) पूरी तरह से पाकिस्तानी सेना के कब्जे में है।
क्लान ने बताया कि इस नए घटनाक्रम के चलते विभिन्न् देशों के वरिष्ठतम खुफिया सूत्रों ने बताया है कि चीन के बायो इंजीनियर पाकिस्तान में अब ऐसे जानलेवा वायरस तैयार करने में सक्षम हो गए हैं जो कोविड-19 से भी सैकड़ों गुना अधिक संक्रामक और घातक होंगे। खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चीन और पाकिस्तानी सेना के गठजोड़ से पाकिस्तान में बनी इस लैब का बायोसेफ्टी लेवल-4 (बीएसएल-4) है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार चार बायोसेफ्टी स्तर होते हैं। इसमें चौथा स्तर सबसे घातक और संक्रामक होता है। इन वायरसों से जनित रोगों का कोई इलाज या वैक्सीन नहीं है।
सिंगापुर विश्वविद्यालय में ग्लोबल बायोडिफेंस विशेषज्ञ डा. रायन क्लार्क ने कहा कि अगर पाकिस्तान में चीन की गतिविधियों पर नजर नहीं रखी गई तो वह इन घातक वायरसों के जरिये पूरी दुनिया को तबाह कर देगा। इसलिए संयुक्त विव-डेस्टो जैविक हथियार कार्यक्रम की निगरानी की जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि चीन के बंदरगाह शहर वुहान स्थित लैब से ही कोरोना के वायरस को इजाद किया गया था। कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया में 60 लाख से अधिक लोग अब तक मारे जा चुके हैं। इस बीच, चीनी शहर शंघाई में कोरोना महामारी का संक्रमण बढ़ने के बावजूद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अब वहां लाकडाउन की अधिक सख्ती नहीं करना चाहते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...
By User 6 /
June 17, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...