Google Analytics Meta Pixel सीएम साय ने युवाओं से कहा- साहस के साथ रखें अपनी बात, नई सोच को दें पहचान - Ekhabri.com

सीएम साय ने युवाओं से कहा- साहस के साथ रखें अपनी बात, नई सोच को दें पहचान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव’ में शामिल हुए। आज की जनधारा मीडिया समूह की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आज की जनधारा की 36वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रकाशित ‘आज की जनधारा साहित्यिक वार्षिकी-2026’ का विमोचन भी किया गया।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिभाशाली, परिश्रमी और अपार संभावनाओं से भरे हुए हैं। युवाओं की नई सोच, ऊर्जा और रचनात्मकता प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से अपनी बात सीधी, सच्ची और साहस के साथ रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा अपने विचारों और कार्यों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करें।

 

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ युवाओं के सामने अवसरों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें हासिल करने के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए विचारों को साकार करने के व्यापक अवसर मिल रहे हैं। भारत का युवा आज नवाचार, स्टार्टअप, विज्ञान, तकनीक, खेल, कला और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में भी अपार सामर्थ्य है और वे अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कानून विद् सी.एन.झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश के अलग-अलग हिस्सों में किए जा रहे प्रेरणादायी प्रयासों को सामने लाने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पोषण और जनभागीदारी से जुड़े संदेशों का उल्लेख करते हुए ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान की भी चर्चा की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनगा पोषण का सहज और स्थानीय स्रोत है। इसे जनभागीदारी के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाकर स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और मजबूत किया जा सकता है।

 

प्रकृति और संस्कृति छत्तीसगढ़ की बड़ी पहचान

 

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक और सांस्कृतिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश प्रकृति की अनुपम संपदा से समृद्ध है। यहां के वन, पहाड़, जलप्रपात, गांवों का सहज जीवन और विविध लोक परंपराएं छत्तीसगढ़ को अलग पहचान देती हैं।

 

उन्होंने मधेश्वर पहाड़ और वहां मौजूद शिवलिंग सदृश प्राकृतिक संरचना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक स्थलों को बेहतर तरीके से विकसित और प्रचारित किए जाने से पर्यटन को नई दिशा मिल सकती है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की असली आत्मा उसके गांवों, लोकजीवन और संस्कृति में बसती है। सादरी सहित प्रदेश की विभिन्न बोलियां, लोककला, लोकगीत और नागपुरी संगीत राज्य की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने नई पीढ़ी से आधुनिकता के साथ आगे बढ़ने और अपनी भाषा, बोली, जड़ों तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने की अपील की।

Read Also  बिलासपुर एयर पोर्ट में सफल लैंडिंग, आज हुआ ट्रायल

 

संघर्ष से ही मिलता है आगे बढ़ने का संबल

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि कम उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। उन्होंने खेती-बाड़ी करते हुए परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं और अपने छोटे भाइयों की शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन की कठिन परिस्थितियों ने उन्हें संघर्ष करना और जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना सिखाया। उन्होंने युवाओं से कहा कि परिस्थितियां हमेशा अनुकूल नहीं होतीं, लेकिन कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। परिश्रम, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास व्यक्ति के लिए सफलता के नए रास्ते खोलता है।

 

पंडवानी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की हुई सराहना

 

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार पीयूष मिश्रा ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति की सराहना की। उन्होंने पंडवानी की महान कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अद्भुत कला के माध्यम से महाभारत के विभिन्न पात्रों को मंच पर जीवंत किया और पंडवानी को देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई।

 

पीयूष मिश्रा ने कार्यक्रम में अपने चर्चित गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ की प्रस्तुति भी दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

 

युवा प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉन्क्लेव में सम्मानित युवा प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं के विचारों, उपलब्धियों और प्रतिभाओं को समाज के सामने लाने के साथ उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री की चौपाल: कांकेर के मांदरी गांव में 3.90 करोड़ की घोषणाएं

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार कृष्णा दास, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल, आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *