किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाकर उतेरा फसलों की बुआई की अपील
रायपुर- शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेने आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पी. एस. ध्रुव ने खड़गवा तहसील के ग्राम पंचायत उधनापुर एवं कौड़ीमार का दौरा किया। उधनापुर में ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केन्द्र और उचित मूल्य दुकान तथा ग्राम कौड़ीमार में धान खरीदी केन्द्र, गौठान और सड़क निर्माण कार्य का उन्होंने मुआयना किया। खड़गवा ब्लॉक अंतर्गत रतनपुर से चोपन वाया कोटिया सड़क निर्माण कार्य के मुआयना के दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव की नजर थोड़ी दूर पर सड़क किनारे खेत में धान की कटाई कर रहे कृषक छोटेलाल और जहान साय पर पड़ी। कलेक्टर श्री ध्रुव उनके पास पहुंचे और उनसे धान कटाई-मिजाई तथा समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के संबंध में बात-चीत करते हुए हाथ में हसिया पकड़ उनके साथ धान की फसल की कटाई करने लगे। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि खेत में नमी अच्छी है, उतेरा फसल की बुआई करना लाभदायक होगा। उन्होंने कृषक छोटेलाल और जहान साय के खेत में तत्काल तिवड़ा, चना, गेहूं की फसल बुआई की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अतिरिक्त आमदनी होगीकलेक्टर श्री ध्रुव ने खरीफ फसल के बाद किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाते हुए उतेरा फसल के रूप में तिवड़ा, बटरी, सरसों, उड़द, चना की बुआई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अतिरिक्त आय होने से उनकी माली हालत बेहतर होगी। इसके पूर्व कलेक्टर कौड़ीमार गांव में गौठान के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्व-सहायता समूूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। कौड़ीमार में महिला समूह द्वारा उत्पादित हल्दी का सही ढंग से रख-रखाव न होने के कारण खराब होने की स्थिति पर अप्रसन्नता जताई और अधिकारियों को महिला समूहों के उत्पादों के रख-रखाव एवं मार्केटिंग के संबंध में सतत मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कौड़ीमार में कृषक गुरूदेव पांडेय सहित अन्य कृषकों को कोचियों के बजाय उपार्जन केन्द्र में जाकर समर्थन मूल्य पर धान बेचने की समझाईश दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...