कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हराम और इस्लामिक स्टेट (आइएस) की है। खुर्शीद ने अपनी नई किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहुड इन आवर टाइम्स” में एक पूरा अध्याय देश में हिदुत्व की बढ़ती विचारधारा के ऊपर लिखा है। ‘द सैफ्रान स्काई” शीर्षक से लिखे इस अध्याय के पेज 113 पर उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हराम और आइएस से की है। यही नहीं, उन्होंने एक चैनल पर सवालों का जबाव देते हुए जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या और पलायन से भी पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि बाहर हो गए तो हो गए। हम क्या करें? भाजपा ने खुर्शीद के दोनों बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस से सफाई की मांग की है।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसे हिंदुओं की भावनाओं के साथ-साथ भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इतने कुत्सित विचार किसी एक कांग्रेसी नेता के नहीं, बल्कि यह आज कांग्रेस की विचारधारा बन गई है।
भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कांग्रेस पर हिंदुओं के खिलाफ नफरत का जाल बुनने और उसे दोयम दर्जे का नागरिक मानने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुत्व पर हमला करने वाले नेताओं को कांग्रेस में संरक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी हिंदू आतंकवाद और हिंदू तालिबान जैसे जुमलों का प्रयोग करने वाले नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि हिंदुओं और हिंदू धर्म का अपमान करने पर कभी भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी ऐसे नेताओं पर कड़ा एक्शन क्यों नहीं लेते?
हिंदुत्व की तुलना आइएस से करना गलत : गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की नई पुस्तक में हिंदुत्व को लेकर असहमति जताई। उन्होंनेे कहा कि हिंदुत्व की तुलना आइएस से करना गलत है। आजाद ने खुर्शीद की पुस्तक का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘हम भले ही हिंदुत्व को हिंदू धर्म की मिलीजुली संस्कृति से अलग एक राजनीतिक विचारधारा मानकर इससे असहमति जताएं, लेकिन हिंदुत्व की तुलना आइएस और जेहादी इस्लाम से करना तथ्यात्मक रूप से गलत है।
उधर, सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी को लेकर छिड़े विवाद के बीच अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि ‘हिंदुत्व” ने सनातन धर्म को किनारे लगा दिया है। इसने बोको हराम एवं उसके जैसे दूसरे संगठनों की तरह आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। मैंने इन लोगों को आतंकी नहीं कहा है। सिर्फ यह कहा है कि ये लोग धर्म को विकृत करने में एक जैसे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान पर खुर्शीद ने कहा, मैं उनके साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहता। परंतु इसे गलत कहा है तो हम उनके कहे का सम्मान करते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 2, 2026 /
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलबदल के चलते सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब संगठन को फिर से मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि अब जमीनी स्तर से लेकर मीडिया...