Google Analytics Meta Pixel अदाणी नवीन ऊर्जा पर लगाएंगे पांच लाख करोड़ - Ekhabri.com

अदाणी नवीन ऊर्जा पर लगाएंगे पांच लाख करोड़

देश के अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी ने अगले एक दशक में नवीन ऊर्जा पर 70 अरब डालर यानी 5.25 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है। अदाणी ग्रुप का लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी नवीन ऊर्जा कंपनी बनना और धरती पर सबसे सस्ता हाइड्रोजन उत्पादन करना है। अदाणी ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन का कहना था कि ग्रुप नवीन ऊर्जा को व्यवहार्य, किफायती और जीवाश्म ईंधन का विकल्प बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

दुनिया की सबसे बड़ी सोलर पावर डेवलपर कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) वर्ष 2030 तक 45 गीगावाट नवीन ऊर्जा क्षमता के विकास का लक्ष्य रख रही है। वहीं, देश की सबसे बड़ी निजी बिजली ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) अपनी बिजली खरीद में नवीन ऊर्जा का हिस्सा वर्ष 2030 तक 70 प्रतिशत पर पहुंचाना चाहती है। वर्तमान में यह हिस्सेदारी सिर्फ तीन प्रतिशत है, जिसे कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के अंत तक 30 प्रतिशत पर ले जाना चाहती है।

अदाणी ने कहा कि हमें वर्ष 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी नवीन ऊर्जा कंपनी बनने में कोई शक नहीं है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ही हमने अगले एक दशक में इस पर 70 अरब डालर निवेश का फैसला किया है। अभी तक ऐसी कोई कंपनी सामने नहीं आई है, जिसने अपने स्थायित्व ढांचे को लेकर इतने बड़े निवेश की बात कही हो। इसलिए मैं मानता हूं कि नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी वर्तमान क्षमता और इस पर बड़ी मात्रा में किए जाने वाले निवेश्ा का मेल हमें धरती पर सबसे सस्ता ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन करने वाली वैश्विक कंपनियों में सबसे ऊपर रखता है।

Read Also  G-7 देशों में करार होने से गूगल-अमेजन जैसी कंपनियों को देना होगा टैक्स

उन्‍होंने कहा कि जिन कारोबारों की ओर हमारा लक्ष्य है, ग्रीन हाइड्रोजन उनकी ईंधन जरूरतों का प्रमुख स्रोत बनने वाला है। हम अपनी तरफ से दुनिया के सबसे कम लागत वाले ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन के लिए तैयार हैं। नवीन ऊर्जा से उत्पादित ग्रीन हाइड्रोजन एक चमत्कारिक ईंधन है। भारत में इस ऊर्जा का प्रमुख निर्यातक बनने की सभी संभावनाएं मौजूद हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...