Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस ने शुरू की किसान जोड़ो सम्मान यात्रा:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारियल फोड़कर किया रवाना - Ekhabri.com

कांग्रेस ने शुरू की किसान जोड़ो सम्मान यात्रा:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारियल फोड़कर किया रवाना

रायपुर-

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस ने किसान जोड़ो सम्मान यात्रा शुरू किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मंगलवार दोपहर बाद इसे रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नारियल फोड़कर हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा का पहला जत्था दंतेवाड़ा के लिए रवाना किया गया। अलग-अलग जत्थों के लिये 36 बसों का रथ तैयार किया गया है।किसान कांग्रेस की ओर से बताया गया, प्रदेश के प्रत्येक शहर और गांवों के बूथों में 36 किसान रथ के माध्यम से राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की भी पूरी तैयारी है। किसान सम्मान यात्रा का समापन दिसंबर में होगा, जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा शामिल होंगे। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार हैं। किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ दिया। प्रदेश के 20 लाख किसानों का लगभग 11 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ। धान की कीमत वादानुसार 2500 रुपया प्रति क्विंटल दिया। इस वर्ष धान की कीमत 2640 एवं 2660 रुपया देगी। धान के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, के माध्यम के कोदो, कुटकी, मक्का, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष एवं वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है। पांच लाख से अधिक किसानों को स्थायी पंप कनेक्शन दिया गया। इस यात्रा के जरिये किसानों से इन योजनाओं पर भी बात की जाएगी। कांग्रेस के मुख्य संगठन और अनुषांगिक संगठन भारत जोड़ो पदयात्रा का संचालन अलग से कर रहे हैं। इसमें अलग-अलग ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा हो रही है। पदाधिकारियों का कहना है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट पर छत्तीसगढ़ नहीं है। इसलिए यहां सभी इकाईयां ब्लॉकों में पदयात्रा कर भारत जोड़ो का संदेश पहुंचा रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...