रायपुर, 26 दिसंबर 2024– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनजातीय समाज के वीर सपूतों ने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, गुण्डाधुर, रानी दुर्गावती और वीर नारायण जैसे नायकों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों की वीरता और बलिदान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम घुघरी में आयोजित छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज के गौरव दिवस महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है, ताकि इतिहास के पन्नों में गुम इन नायकों के योगदान को सम्मान मिले। नवा रायपुर में जनजातीय योद्धाओं को समर्पित स्मारक का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के आदिवासी नायकों द्वारा लड़े गए 13 प्रमुख संग्रामों का विवरण होगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई घोषणाएं कीं। इनमें घुघरी में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, खड़ा नाला में पुल निर्माण, ढोड़की में व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार और बगीचा में एक करोड़ रुपये की लागत से मंगल भवन निर्माण की स्वीकृति शामिल है। उन्होंने नागवंशी समाज की लंबे समय से लंबित मांग पूरी करते हुए सामुदायिक वनाधिकार पट्टा प्रदान किया। इसके अलावा, जाति प्रमाण पत्र से वंचित 40 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नागवंशी समाज के आराध्य भगवान महादेव-पार्वती और नाग देव की पूजा की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में जनजातीय कल्याण विभाग की स्थापना हुई थी। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए स्वास्थ्य, आवास, राशन और बिजली जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, नागवंशी समाज के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 24, 2026 /
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...