Google Analytics Meta Pixel कोरोना इस जानवर से भी फैलने लगा, 10 हजार को मारा गया - Ekhabri.com

कोरोना इस जानवर से भी फैलने लगा, 10 हजार को मारा गया

दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इसी बीच एक जानकारी ने डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी जानवर से इसके फैलने की पुष्टि हुई है। ये जानवर है ऊदबिलाव। नीदरलैंड्स में दो लोग ऊदबिलाव की वजह से कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब वहां की सरकार ने आदेश दिया है कि देश में 10 हजार से ज्यादा ऊदबिलावों का कत्ल कर दिया जाए।

नीदरलैंड्स समेत कई यूरोपीय देशों में ऊदबिलावों की फार्मिंग होती है। नीदरलैंड्स के 10 मिंक फार्म्स में कोरोना संक्रमित ऊदबिलाव पाए गए हैं। अब इन जीवों को मारने का आदेश सभी फार्म्स के पास पहुंच चुका है। नीदरलैंड्स की फूड एंड वेअर्स अथॉरिटी ने यह आदेश जारी किया है।

इस मामले में फूड एंड वेअर्स अथॉरिटी के प्रवक्ता फ्रेडरिक हर्मी ने कहा कि ऊदबिलावों को पालने वाले फार्म्स को कहा गया है कि जबकि कोरोना केस सभी ऊदबिलावों से खत्म नहीं हो जाते, तब तक फार्म्स बंद रहेंगे। हम नहीं चाहते कि इनकी वजह से और लोग कोरोना संक्रमित हों। नीदरलैंड्स में पहला ऊदबिलाव अप्रैल में कोरोना संक्रमित हुआ था।

मई में दो लोग इन संक्रमित ऊदबिलावों के संपर्क में आए और संक्रमित हो गए। फिर यह धीरे-धीरे 10 फार्म्स के ऊदबिलावों में फैल गया। ऊदबिलावों को मारने के लिए गैस का उपयोग किया जाएगा। इसके बाद इनके शवों को डिस्पोजल प्लांट में ले जाकर खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद फार्म्स और डिस्पोजल प्लांट को सैनिटाइज किया जाएगा। आपको बता दें नीदरलैंड्स, चीन, डेनमार्क, पोलैंड जैसे देशों में ऊदबिलावों के फर और खाल का उपयोग किया जाता है। फैशन इंडस्ट्री में इन ऊदबिलावों के फर और खाल का बहुत ज्यादा उपयोग होता है।

Read Also  सोने से कुछ समय पहले कमरे में अंधेरा करने से गर्भावस्था के दौरान मधुमेह का खतरा कम

यूके ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लेयर बास ने बताया कि हम दुनिया के 24 देशों को कहा है कि वो भी अपने यहां ऊदबिलावों की जांच करा लें। जरूरी हो तो अपने यहां भी इन ऊदबिलावों को मार सकते हैं, क्योंकि इससे तेजी से कोरोनावायरस फैल रहा है। नीदरलैंड्स के ऊदबिलावों की फार्मिंग करने वाले किसानों को कहा गया है कि सभी लोग अपने यहां ऊदबिलावों की जांच करा लें। नीदरलैंड्स में 140 ऊदबिलाव फॉर्मिंग सेंटर्स हैं। ये पूरी दुनिया में हर साल 101.56 मिलियन डॉलर यानी 767 करोड़ रुपए का फर बेचते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *