Google Analytics Meta Pixel 100 देशा में तक पहुंचा कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, वैक्सीनेशन ही बचाव का उपाय - Ekhabri.com

100 देशा में तक पहुंचा कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, वैक्सीनेशन ही बचाव का उपाय

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेडरोस अधानोम ग्रब्रेयेसस ने कहा कि दुनिया कोविड-19 महामारी के एक खतरनाक दौर मे हैं. इसके पीछे की वजह डेल्टा वेरिएंट के 100 से ज्यादा देशों में मिलना है. एक प्रेस ब्रीफ्रिंग में ग्रब्रेयेसस ने कहा कि भारत में पहली बार सामने आया डेल्टा वेरिएंट में अभी भी बदलाव और म्यूटेशन हो रहे हैं और ये कई देशों में कोविड-19 का सबसे ज्यादा खतरनाक वेरिएंट बनकर उभरा है। डब्ल्यू एचओ प्रमुख ने इस बात का सुझाव दिया कि वैक्सीनेशन के जरिए महामारी के तीव्र चरण को ठीक ढंग से खत्म किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही दुनियाभर के नेताओं से ये सुनिश्चित करने की गुजारिश की है कि अगले साल इस समय तक हर देश में 70 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगा दी जाए। उन्होंने कहा कि ये कुछ देशों की सामूहिक शक्ति के भीतर है कि वे कदम उठाएं और सुनिश्चित करें कि वैक्सीन बांटी जाएं. उन्होंने बताया कि अभी तक तीन अरब वैक्सीन डोज साझा की जा चुकी हैं। हालांकि, दुनियाभर में वैक्सीनेशन में असमानता एक बड़ी चिंता बनकर उभरी है। यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो ये एक बड़ी मुसीबत बन सकती है। अभी तक दुनियाभर में लगाई गई कोविड वैक्सीनेशन का सिर्फ दो फीसदी ही गरीब मुल्कों में हुआ है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा जैसे अमीर मुल्कों ने एक अरब वैक्सीन को साझा करने का ऐलान किया है। अगर कुछ देश वैक्सीनेशन में पीछे रह जाएंगे तो ये पूरी दुनिया के लिए खतरा होगा।
वैक्सीनेशन वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी
महानिदेशक ने कहा कि सितंबर तक हर देश की 10 फीसदी आबादी का वैक्सीनेशन हो जाना चाहिए. इस साल के आखिर तक 40 फीसदी और अगले साल के मध्य तक 70 फीसदी आबादी वैक्सीनेट होनी चाहिए. इसके जरिए ही कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन समानता सिर्फ एक अच्छी चीज नहीं है. ये महामारी को नियंत्रित करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए भी जरूरी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक महामारी को हर जगह खत्म नहीं कर दिया जाता है, तब तक महामारी दुनिया से खत्म नहीं होगी।
बिना वैक्सीन लगवाए लोगों के बीच फैल रहा है डेल्टा वेरिएंट
टेडरोस अधानोम ग्रब्रेयेसस ने कहा था कि कोरोना के अब तक जितने भी वेरिएंट की पहचान हुई है उनमें डेल्टा सबसे अधिक संक्रामक है और यह उन लोगों में तेजी से फैल रहा है, जिन्हें कोविड रोधी वैक्सीन नहीं लगी है। उन्होंने कहा था कि कुछ देशों ने जन स्वास्थ्य एवं सामाजिक पाबंदियों में ढील दी है ऐसे में विश्व में संक्रमण के मामलों में बढोतरी देखने को मिली है. उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए आज के समय में जो कदम उठाए जाते हैं वे डेल्टा समेत वायरस के अन्य चिंताजनक स्वरूपों के खिलाफ भी प्रभावी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

उदयपुर में नर्स की संदिग्ध मौत से हड़कंप, डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर मिला शव

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…हाई कोर्ट में Data Entry Operator के 38 पदों पर भर्ती शुरू

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...

रायपुर में निजी स्कूलों का बड़ा आंदोलन तेज, आरटीई फीस विवाद से बढ़ा टकराव

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...

बस्तर में बदलती तस्वीर…कभी दहशत का गढ़ अब नक्सलियों के कमजोर होते नेटवर्क की कहानी

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...

निलंबित IAS समीर विश्नोई पर बड़ा एक्शन, 20 करोड़ तक की बेनामी संपत्ति अटैच

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...

वायरल वीडियो ने खोली पोल…बीजापुर में स्कूल निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...