Google Analytics Meta Pixel कोरोना का कहर: देश में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 5611 मामले - Ekhabri.com

कोरोना का कहर: देश में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 5611 मामले

नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन के बावजूद भी देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 5611 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 140 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक एक लाख 6 हजार 750 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 3303 लोगों की मौत हो चुकी है. 42हजार 298 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1325, गुजरात में 719, मध्य प्रदेश में 258, पश्चिम बंगाल में 250, राजस्थान में 143, दिल्ली में 168, उत्तर प्रदेश में 123, आंध्र प्रदेश में 52, तमिलनाडु में 84, तेलंगाना में 38,  कर्नाटक में 40, पंजाब में 38,  जम्मू-कश्मीर में 17, हरियाणा में 14, बिहार में 9, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 5, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय  में एक मौत हुई है.

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)
ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 2532 1621 52
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 142 41 4
5 बिहार 1498 534 9
6 चंडीगढ़ 200 57 3
7 छत्तीसगढ़ 101 59 0
8 दिल्ली 10554 4750 168
9 गोवा 46 7 0
10 गुजरात 12140 5043 719
11 हरियाणा 964 627 14
12 हिमाचल प्रदेश 92 47 3
13 जम्मू कश्मीर 1317 653 17
14 झारखंड 231 127 3
15 कर्नाटक 1397 544 40
16 केरल 642 497 4
17 लद्दाख 43 43 0
18 मध्य प्रदेश 5465 2630 258
19 महाराष्ट्र 37136 9639 1325
20 मणिपुर 9 2 0
21 मेघालय 13 12 1
22 मिजोरम 1 1 0
23 ओडिसा 978 277 5
24 पुद्दुचेरी 18 9 1
25 पंजाब 2002 1642 38
26 राजस्थान 5845 3337 143
27 तमिलनाडु 12448 4895 84
28 तेलंगाना 1634 1010 38
29 त्रिपुरा 173 116 0
30 उत्तराखंड 111 52 1
31 उत्तर प्रदेश 4926 2918 123
32 पश्चिम बंगाल 2961 1074 250
भारत में कुल मरीजों की संख्या 106750 42298 3303
Read Also  महाराष्ट्र: 24 घंटे में कोरोना से 105 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 57 हजार के करीब

भारत में मृत्यु दर अन्य देशों के मुकाबले काफी कम

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में इस वायरस के चलते मृत्यु दर अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है, जबकि संक्रमण के मामलों को एक लाख तक पहुंचने में काफी ज्यादा समय लगा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में प्रति लाख आबादी पर कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7.1 है, जबकि वैश्विक आंकड़ा प्रति एक लाख की आबादी पर 60 मामलों का है.

मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक प्रति एक लाख आबादी पर कोविड-19 से मौत के करीब 0.2 मामले आए हैं जबकि दुनिया का आंकड़ा 4.1 मृत्यु प्रति लाख का है. अधिकारियों ने यह भी कहा कि भारत में संक्रमण के मामले 64 दिन में 100 से एक लाख तक पहुंचे हैं, जो अमेरिका और स्पेन जैसे देशों की तुलना में दुगुने से अधिक समय है.

अमेरिका में प्रति एक लाख आबादी पर मृत्यु दर 26.6 

मंत्रालय ने कहा कि जिन देशों में कोरोना वायरस संक्रमण से बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं, उनमें अमेरिका में 87,180 लोगों की मौत हो चुकी है यानी प्रति एक लाख आबादी पर यह दर 26.6 की है. ब्रिटेन में 34,636 लोगों की मौत हो चुकी है और इस लिहाज से संक्रमण से मृत्यु की दर करीब 52.1 लोग प्रति एक लाख है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *