Google Analytics Meta Pixel बिहार में नेताओं की आलोचना इंटरनेट मीडिया पर की तो होगी कार्रवाई - Ekhabri.com

बिहार में नेताओं की आलोचना इंटरनेट मीडिया पर की तो होगी कार्रवाई

बिहार में इंटरनेट मीडिया पर अब अभद्र टिप्पणी करने वालों की खैर नहीं है। नीतीश सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। हालांकि आइटी एक्ट के तहत ऐसा करना पहले से ही दंडनीय अपराध है। फिर भी सत्ता और विपक्ष में बयानबाजी तेज हो गई।
आर्थिक अपराध इकाई ने आदेश जारी कर कहा है कि इंटरनेट मीडिया के विभिन्न् माध्यमों से मंत्री,  सांसद, विधायक और सरकारी सेवकों के खिलाफ अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश जारी होते ही कांग्रेस,  राजद और वामदलों के नेता सरकार को कटघरे में खड़ा करने लगे। उनका कहना है कि जब पहले से ही ऐसा प्रावधान है तो सरकार को आदेश जारी करने की जरूरत क्यों महसूस हुई।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रेमचंद मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ उसके जदयू जैसे बचे-खुचे सहयोगी दलों ने भी अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश को ही शासन का माध्यम मान लिया है।
तेजस्वी ने राज्य सरकार की तुलना हिटलर से की है। कहा है कि प्रदर्शनकारी चिह्नित स्थल पर प्रदर्शन नहीं कर सकते। सरकार के खिलाफ लिखने पर जेल भेज दिया जाएगा। आम आदमी समस्या लेकर विपक्ष के नेता से नहीं मिल सकता। यह कैसा लोकतंत्र है।
विपक्ष के हमले पर भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग समाज में हो रहा है। इसे रोकने के लिए कुछ नियम होना जरूरी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा कि इंटरनेट मीडिया के जरिये कई दंगाई तत्व समाज में भाईचारा खत्म करने पर तुले हैं। ऐसे तत्वों पर सरकार कार्रवाई कर रही है तो विपक्ष को इतना खौफ क्यों सता रहा है?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...