Google Analytics Meta Pixel साइबर अपराधी 15 हजार के किराये पर ले रहे हैं बैंक खाता और एटीएम - Ekhabri.com

साइबर अपराधी 15 हजार के किराये पर ले रहे हैं बैंक खाता और एटीएम

साइबर अपराधी ठगी के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। इतना ही नहीं वे लोगों से पैसा ठगकर बैंक खाते में रखने और फिर उसे निकालने में भी लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए वे जरूरतमंद और भोले लोगों को फांसते हैं। फिर इनके खातों को इस्‍तेमाल करने के लिए विधिवत 15 से 20 हजार रुपये प्रति माह किराया देते हैं। इस गिरोह के लोग जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर से लेकर धनबाद तक फैले हैं। पुलिस ने ऐसे ही मामलों का खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक जामताड़ा के मेहताब ने केंदुआ,  धनबाद के रिजवान का बैंक खाता 10 हजार रुपये मासिक किराये पर लिया था। सिर्फ बैंक खाता के उपयोग की इजाजत देने पर हर महीने 10 हजार रुपये की कमाई होने लगी तो रिजवान ने ससुराल के लोगों के बैंक खातों को भी किराये पर दे दिए। बीते 13 जनवरी को जामताड़ा में महताब पकड़ा गया तो यह बात खुल गई। केंदुआडीह चार नंबर में रिजवान की ससुराल में भी छापा पड़ गया। रिजवान अपनी ससुराल में रहता था। बैंक खाता और एटीएम किराये पर देने के कारण रिजवान अब भागा फिर रहा है।

ऐसा ही धनबाद के बरवाअड्डा,  चिरकुंडा और टुंडी से झरिया तक हो रहा है। एक सप्ताह पहले चिरकुंडा में तीन और बरवाअड्डा में दो साइबर अपराधी पकड़े गए हैं। उनके पास आधा दर्जन से अधिक दूसरे लोगों के एटीएम कार्ड मिले हैं। पूछताछ में उन्होंने माना था कि एटीएम और बैंक खाता किराये पर लेकर उसमें ठगी का पैसा ट्रांसफर करते हैं।

पुलिस साइबर अपराधी एवं उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में होने वाले लेनदेन पर नजर रख रही है, इसलिए साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी के जरिये कमाई दौलत को सामान्य लोगों के बैंक खातों में भेजकर वहां से निकालना कहीं ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं।

Read Also  साईबर अपराध विषय पर 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

साइबर अपराधी जिस इलाके में रहते हैं, वहां के स्थानीय नागरिक अपने एटीएम का इस्तेमाल करने की इजाजत देते हैं तो उसका किराया अधिक होता है। स्थानीय व्यक्ति का एटीएम होने से ठगों को पैसा इधर-उधर करने में सहूलियत होती है। पुलिस अनुसंधान में यह बात भी सामने आई है कि पहले जामताड़ा या गिरिडीह के देहाती इलाके से साइबर अपराधी ठगी को अंजाम देते थे। लेकिन कुछ कमाई होने के बाद साइबर अपराधी शहरों में आकर किराये का घर ले रहे हैं और वहीं से गोलमाल कर रहे हैं। पिछले दिनों धनबाद स्थित धैया के लाहवनी स्थित एक अपार्टमेंट से पकड़े गए सोनू, धर्मेंद्र, राजीव के पास से पुलिस ने साइबर अपराध से अर्जित लाखों की संपत्ति भी जब्त की है। रांची में भी ऐसा मामला आया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...