Google Analytics Meta Pixel रायपुर की दामिनी ने पैरों से बांधी भाई की कलाई पर राखी - Ekhabri.com

रायपुर की दामिनी ने पैरों से बांधी भाई की कलाई पर राखी


रायपुर। रायपुर के भनपुरी इलाके में रहने वाली दामिनी सेन भी देशभर की बहनों की तरह ही रक्षाबंधन मना रही हैं। लेकिन जन्म से ही दिव्यांग इस बहन की राखी थोड़ा अलग है। दामिनी के हाथ नहीं है, इसके चलते जिंदगी मुश्किल है, लेकिन वह हौसलों से रिश्तों को निभा रही है। दामिनी अपने भाई को पैरों से राखी बांधती है। पैरों की अंगुलियों से ही राखी पर गांठ लगाती है। भाई को मिठाई खिलाती है और फिर तिलक लगाने के बाद आरती उतारती हैं। २3 साल की दामिनी ने पोस्ट ग्रेजुएशन तक पैरों की मदद से ही किया है। लिखना, घर का बाकि काम करना, खाना बनाना, सब दामिनी पैरों से करती हैं। दामिनी कहती हैं, जो मेरे पास नहीं उसका गम नहीं है, जो है उसी को ताकत बनाकर जिंदगी जीती हूं। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करती हूं। रक्षाबंधन के दिन दामिनी अपने भाई और बहन के साथ ही 5 ममेरे भाइयों को भी राखी बांधती हैं। भाइयों से मिलने वाले तोहफे उनको एक्साइट करते हैं। बाजार जाकर फेस्टिवल से जुड़ी शॉपिंग भी दामिनी खुद करती हैं।

8 लाख रुपए के इनामी सरेंडर नक्सली की कलाई पर पहली बार सजी राखी
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बहन के प्यार ने 8 लाख रुपए के इनामी खूंखार नक्सली दुर्गेश सोरी का जीवन बदल दिया। बहन के कहने पर उसने साल 2020 में हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। इसके बाद यह रक्षाबंधन उसके लिए खास हो गया। 28 साल बाद पहली बार उसकी कलाई पर रक्षा की डोर सजी, हालांकि यह डोर सरेंडर करने वाली 5 लाख रुपए की इनामी एक महिला नक्सली जोगी ने बांधी। दुर्गेश को सरेंडर कराने वाली बहन ही उसकी कलाई पर राखी नहीं बांध सकी। उसे डर है कि कहीं बहन के बारे में पता चलने पर नक्सली उसे परेशान न करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...