Google Analytics Meta Pixel डेनमार्क ओपन : सिंधु हारकर हुई टूर्नामेंट से बाहर, जबकि समीर ने एंटोनसेन को हराया - Ekhabri.com

डेनमार्क ओपन : सिंधु हारकर हुई टूर्नामेंट से बाहर, जबकि समीर ने एंटोनसेन को हराया



रायपुर। ब्रेक के बाद एक्शन में वापसी करते हुए भारत की डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु शुक्रवार को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। अगस्त में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद से अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही सिंधु पांचवीं वरीयता प्राप्त युवा कोरियाई प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला नहीं कर सकीं, जो 36 मिनट में 11-21, 12-21 से हार गईं।


सिंधु पिछली बार दो साल पहले यहां सीधे गेम में एन सेयॉन्ग से हार गई थीं। मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु एक व्यस्त ओलंपिक अभियान के बाद एक ब्रेक लिया था, और डेनमार्क ओपन टूर्नामेंट से वापस वही लय पाने की कोशिश में खेल शुरू की लेकिन कोरियाई खिलाड़ी के आक्रमणकारी खेल के आगे सिंधु टिक नहीं पायी।

सियॉन्ग ने शानदार शुरुआत की और केवल छह मिनट में ब्रेक पर सात अंकों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली।
भारतीय स्टार प्लेयर ने नेट पर नियंत्रण करने की कोशिश की, लेकिन उनसे कुछ अनचाही गलतियां हुई और कोरियाई प्लेयर ने फोरकोर्ट पर अपना दबदबा बनाया और कुछ असाधारण शॉट खेले, जिसमें कुछ डाइविंग फोरहैंड रिटर्न भी शामिल थे, जिससे सिंयांग को 16-8 की बढ़त हो गई।  अंतत सिंधु को यह गेम हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

समीर वर्मा पहुँचे क्वार्टर फाइनल्स में

गुरुवार की रात, भारत के समीर वर्मा ने दुनिया के तीसरे नंबर के एंडर्स एंटोनसेन पर सीधे गेम में शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन यहां सुपर 1000 टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा।

विश्व के 28वें नंबर के समीर, जिन्होंने तीन खिताब जीतने के बाद 2018 में विश्व  फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, उन्होंने 50 मिनट की पुरुष एकल गेम में स्थानीय खिलाड़ी एंटोनसेन को 21-14, 21-18 से हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश के 27 वर्षीय समीर अगले गेम में अब 33 वर्षीय टॉमी सुगियार्तो से भिड़ेंगे, जो 2014 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य विजेता हैं।

-पूनम ऋतु सेन

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *