भारत के लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय ने यहां कड़े मुकाबलों में जीत के साथ आल इंग्लैंड बैडमिटन चैंपियनशिप बैडमिटन टूर्नामेंट के पुरुष सिगल्स वर्ग के दूसरे दौर में जगह बनाई। सेन ने पहले दौर के करीबी मुकाबले में चीनी ताइपे के पांचवें वरीय चाउ टिएन चेन को 48 मिनट में 21-18, 21-19 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
लक्ष्य की दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ यह पहली जीत है। इससे पहले दो मुकाबलों में उन्हें टिएन चेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दुनिया के नौवें नंबर के भारतीय खिलाड़ी प्रणय ने चीनी ताइपे के जू वेई वैंग को सीधे गेम में 49 मिनट में 21-19, 22-20 से हराया। इस जीत के साथ वैंग के खिलाफ प्रणय का जीत-हार का रिकार्ड 5-3 हो गया। प्रणय अगले दौर में इंडोनेशिया के तीसरे वरीय एंथोनी सिनिसुका गिनटिग से भिड़ेंगे।
प्रणय ने लगातार पांच अंक के साथ पहले गेम में ब्रेक तक 11-4 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि इसके बाद कुछ शाट बाहर और नेट पर मारे जिससे वैंग ने स्कोर 11-14 कर दिया। प्रणय ने इसके बाद लगातार दो शाट बाहर मारे जिससे स्कोर 19-19 हो गया। प्रण्ाय ने क्रास कोर्ट स्मैश के साथ गेम प्वाइंट हासिल किया और फिर एक और स्मैश के साथ पहला गेम जीत लिया।
दूसरे गेम में शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वैंग ने 7-2 की बढ़त बनाई। प्रणय ने हालांकि जोरदार वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-10 की मामूली बढ़त बना ली। वैंग ने बाहर शाट मारकर प्रणय को मैच प्वाइंट दिया, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। प्रणय ने हालांकि धैर्य बरकरार रखा और वैंग के नेट पर शाट मारने के साथ मैच जीत लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...