Google Analytics Meta Pixel कवर्धा मेडिकल कॉलेज के पहले छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई - Ekhabri.com

कवर्धा मेडिकल कॉलेज के पहले छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई

रायपुर। कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र सहसपुर लोहारा निवासी हिमांशु देवांगन को उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने फोन कर बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। महानदी भवन, नवा रायपुर से हुई फोन पर बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने हिमांशु से उनकी पढ़ाई, नीट परीक्षा की तैयारी और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश से जुड़ी जानकारी ली।

 

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत हो रही है। खास बात यह है कि कॉलेज के पहले सत्र में प्रवेश पाने वाला छात्र कवर्धा जिले का ही निवासी है। सहसपुर लोहारा के हिमांशु देवांगन के प्रवेश के साथ जिले में चिकित्सा शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत हुई है, जिसे जिले के लिए गौरव का अवसर माना जा रहा है।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से बातचीत के दौरान हिमांशु ने अपनी स्कूली शिक्षा और नीट की तैयारी से जुड़ी जानकारी साझा की। हिमांशु ने बताया कि उन्होंने कक्षा 12वीं में 83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं नीट परीक्षा में उन्हें 512 अंक प्राप्त हुए। मेडिकल प्रवेश की तैयारी के लिए हिमांशु ने भिलाई में कोचिंग भी ली थी।

 

बातचीत के दौरान हिमांशु ने मेडिकल शिक्षा को लेकर अपनी रुचि और आगे की पढ़ाई से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी बताया। उप मुख्यमंत्री ने छात्र का उत्साह बढ़ाते हुए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और उन्हें पूरी लगन, मेहनत तथा अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Read Also  NTA ने जारी किए NEET, JEE Main के एग्जाम के लिए दिशा-निर्देश

 

विजय शर्मा ने हिमांशु से कहा कि वह अपनी मेहनत और उपलब्धियों से माता-पिता तथा परिवार के सपनों को पूरा करने के साथ ही कवर्धा जिले का नाम भी रोशन करें। उन्होंने मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद अच्छे संस्थानों और अस्पतालों में काम कर अनुभव हासिल करने की सलाह दी।

 

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के साथ समाज और अपने क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने हिमांशु को अपनी शिक्षा और अनुभव का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए करने की प्रेरणा दी, ताकि उनकी सफलता का लाभ समाज और स्थानीय लोगों तक भी पहुंच सके।

 

कवर्धा मेडिकल कॉलेज की शुरुआत इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ हो रही है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से कवर्धा जिले और आसपास के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा। इससे मेडिकल की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों की दूसरे बड़े शहरों पर निर्भरता भी कम होने की उम्मीद है।

 

कवर्धा मेडिकल कॉलेज के पहले सत्र में जिले के ही छात्र हिमांशु देवांगन का प्रवेश इस शुरुआत को और खास बना रहा है। सहसपुर लोहारा के हिमांशु का पहला प्रवेश जिले में चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत के साथ जुड़ गया है, जिसे कवर्धा के लिए एक यादगार उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *