Google Analytics Meta Pixel राज्य सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का हो रहा है विकास: डॉ. शिव कुमार डहरिया - Ekhabri.com

राज्य सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का हो रहा है विकास: डॉ. शिव कुमार डहरिया

रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं और उनके विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। डॉ. डहरिया ने जांजगीर-चांपा के अकलतरा विकासखंड के ग्राम अजुर्नी में जय स्तंभ और जानकी मंदिर के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सदस्य श्रीमती मंजू सिंह भी उपस्थित थीं। डॉ. डहरिया ने अपने उद्बोधन में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ एपीएल वर्ग के परिवारों को भी मिल रहा है।
योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही
डॉ. डहरिया ने अपने उद्बोधन में गोधन न्याय योजना ,बाड़ी विकास, गौठान, नरवा विकास योजना, स्टॉप डेम आदि का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रहीं हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपने समन्वित विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने किए गए अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं। इनमें किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ योजना आदि शामिल है। अपने उद्बोधन में उन्होंने अजुर्नी में सतनाम समुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। इसके पूर्व डॉ. डहरिया ने जय स्तंभ और जानकी मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, राघवेन्द्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सर्वश्री राजकुमार अंचल, पप्पू बघेल, खुलन सोनवानी, दिलेश्वर साहू, सरपंच गीता कुर्रे, सुशांत सिंह, शिव भारद्वाज, महेश्वर टंडन, वहीद खान, दिलावर राणा, गजानंद बंजारे, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *