Google Analytics Meta Pixel 15 साल बाद गणतंत्र दिवस पर नौसेना के दल का नेतृत्व करेंगी दिशा अमृत - Ekhabri.com

15 साल बाद गणतंत्र दिवस पर नौसेना के दल का नेतृत्व करेंगी दिशा अमृत

इरादे बुलंद हों और समर्पण भाव से लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा जाए तो सपने को हकीकत में बदला जा सकता है। महिला नौसैनिक वायु संचालन अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने इस बात को सही साबित किया है। दिशा वर्ष 2008 में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की गणतंत्र दिवस टीम का हिस्सा थीं। उसी समय से वह सशस्त्र बलों के गणतंत्र दिवस दल का हिस्सा बनने का सपना देख रही थी।

 

 

15 साल बाद उनका यह सपना सच होने वाला है।  गणतंत्र दिवस परेड में दिशा नौसेना के 144 युवा नाविकों के दल का नेतृत्व करेंगी।  झांकी में “नारी शक्ति” दिखेगी। कर्तव्य पथ पर परेड में तीन महिलाएं और पांच पुरुष अग्निवीर भी शामिल होंगे। अमृत के अलावा महिला अधिकारी-सब लेफ्टिनेंट वल्ली मीना एस-नौसैनिक दल के तीन कमांडरों के दस्ते में शामिल होंगी। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने कर्नाटक के बीएमएस कालेज आफ इंजीनियरिग से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

 

दिशा ने कहा, “2008 के बाद से मैं सशस्त्र बलों के गणतंत्र दिवस दल का हिस्सा बनने का सपना देख रही थी। खुशी की बात है कि नौसेना ने मुझे (नौसेना दल का नेतृत्व करने के लिए) अवसर दिया है। मंगलुरु की दिशा 2016 में नौसेना में शामिल हुई थीं। वर्ष 2017 में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में नौसेना केंद्र में तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा, “मैं डोर्नियर विमान में उड़ानें भरती रही हूं। मुझे नौसेना का हिस्सा होने पर गर्व है। मैं जोश और समर्पण से नौसेना की सेवा करूंगी।”

Read Also  दबंगों ने लोहे की रॉड से दरोगा पर किया हमला

 

 

परेड में 80 संगीतकारों के साथ नौसेना का ब्रास बैंड भी होगा, जिसका नेतृत्व एम एंटनी राज करेंगे, जो सेना के गीत “जय भारती” बजाएंगे। वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने कहा कि झांकी का उद्देश्य नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रमुख हथियारों को प्रदर्शित करना है। झांकी में डार्नियर विमान (ऊपर उड़ते हुए) की महिला एयरक्रू को दिखाया जाएगा। झांकी का मुख्य भाग नौसेना की “मेक इन इंडिया” पहलों को प्रदर्शित करेगा।

 

 

झांकी में ध्रुव हेलीकाप्टर के साथ स्वदेशी नीलगिरी वर्ग के जहाज के माडल को दर्शाया जाएगा। स्वदेशी कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी के कट आउट माडल भी दर्शाए जाएंगे। झांकी के पिछले भाग में स्वदेशी रूप से विकसित की जा रही मानव रहित प्रणालियों के तीन माडल प्रदर्शित किए जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...