झाबुआ, (अशोक महावर)। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक झाबुआ के सीइओ डीआर सिरोटिया को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने कालीदेवी के मैनेजर से तीन लाख रुपये मांगे थे। 1 लाख 50 हजार रुपये पहले ले लिए थे। शनिवार को दूसरी किस्त मैनेजर देने आया था, उसी समय लोकायुक्त ने पकड़ लिया। आवेदक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा रामा जिला झाबुआ वेलसिंह पलासिया ने 2 सितंबर 2021 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की थी कि आरोपित सिरोठिया ने रामा ब्रांच के अधीन आने वाली तीन सोसायटी (कालीदेवी, माछलिया, उमरकोट) के करीब 180 हितग्राहियों को फसल बीमा राशि स्वीकृत हेतु पोर्टल पर इंट्री के लिए शेष 137 सदस्यों की आनलाइन एंट्री करने के एवज में 3 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत के आरोपी ने आवेदक पर दबाव बनाकर पूर्व में दिनांक 19.08.2021 को प्राप्त कर लिए थे। शेष रिश्वत राशि डेढ़ लाख रुपये की मांग आवेदक से की जा रही है।
शिकायत की तस्दीक उपरांत ट्रेप का आयोजन किया गया। शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के परिसर में स्थित आरोपित के शासकीय निवास के अंदर, आरोपी को आवेदक से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा आरोरित के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत अपराध पंजीबद्घ कर, मौंके की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त दल में डीएसपी आनंद यादव ने बताया कि आवेदक की शिकायत के बाद लगातार साक्ष्य जुटाए जा रहे थे।
शनिवार को दूसरी किस्त डेढ़ लाख रूपए देना तय हुआ था। जैसे ही पैसा दिया गया। बैंक महाप्रबंधक सिरोठिया को धर-दबोचा गया। टीम में डीएसपी एसएस यादव, निरीक्षक राहुल गजभिये, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक चंद्रमोहन बिष्ट, शिवप्रकाश पाराशर, कमलेश परिहार आदित्य भदौरिया, शेरसिंह, शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...